{"_id":"65a41a7039b8428b1a0735b6","slug":"the-streets-and-roads-of-the-city-will-be-illuminated-with-2600-led-street-lights-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-12091-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 2600 एलईडी स्ट्रीट लाइटें से रोशन होंगी शहर की गलियां और सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 2600 एलईडी स्ट्रीट लाइटें से रोशन होंगी शहर की गलियां और सड़कें
Sun, 14 Jan 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
शहर में लगीं स्ट्रीट लाइटें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर परिषद अपने बजट से शहर में 2600 नई स्ट्रीट लाइटें लगाएगी। योजना के अनुसार 1800 पुरानी लाइटों को भी बदला जाएगा। शहर में करीब तीन साल से लाइटें नहीं लग पाई हैं। लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग उठ रही है, जो अब जाकर सिरे चढ़ेगी।
शहर में 21 वार्ड व बाजार शामिल है। पांच कॉलोनियों गत दिनों ही वैध हुई हैं। दूसरी ओर इस समय शहर के अधिकतर भागों में सोडियम लाइटें लगी हुई हैं। इन लाइटों से रोशनी कम और बिजली खपत ज्यादा होती है। इन लाइटों के खराब होने का अंदेशा भी ज्यादा रहता है। इस समय शहर के विभिन्न भागों में नई लाइट लगाने के अलावा पुरानी को बदलने की जरूरत है। शहर में तीन साल में 1177 लाइटें खराब हो चुकी हैं। इसके चलते मुख्य बाजारों व कॉलोनियों में अंधेरा छाया रहता है। सर्वाधिक 130 लाइट वार्ड-18 में खराब पड़ी है।
इन तमाम पहलुओं को देखते हुए नगर परिषद की ओर से 2600 लाइटें लगवाई जाएंगी। परिषद की शहर को एलईडी लाइट की रोशनी में जल्द जगमग करने की योजना है। अब तक सरकार के बजट से लाइटें लगती रही हैं, लेकिन इस बार नगर परिषद की ओर से जल्द ही एजेंसी से संपर्क कर काम को सिरे चढ़ाया जाएगा। लाइटें लगवाने का काम नगर परिषद की देखरेख में होगा। इसमें सरकार की भूमिका नहीं रहेगी।
विज्ञापन
सर्वे के अनुसार होगा वितरण
नई एलईडी लगाने से पहले नगर आयुक्त के निर्देश पर लाइट शाखा ने 21 वार्डाें का सर्वे किया है। सर्वे में सभी वार्डाें में लाइट खराब मिली है। सर्वे के अनुसार ही नई लाइटें लगवाने की योजना है। 30 से अधिक गलियां ऐसी हैं, जिनमें पहली बार लाइटें लगाई जाएंगी।
इन वार्डाें में 50 से अधिक लाइटें खराब
वार्ड-2 में 91
वार्ड-4 में 70
वार्ड-9 में 75
वार्ड-10 में 61
वार्ड-13 में 85
वार्ड-14 में 80
वार्ड-16 में 80
वार्ड 17 में 80
वार्ड-18 में 130
वार्ड 21 में 75
नोट : बाकी वार्डाें में 30 से 40 लाइटें खराब हैं।
शहर में 2600 नई एलइडी स्ट्रीट लाइटें परिषद के फंड से लगवाई जाएंगी। इसके साथी ही पुरानी लाइटों को बदला जाएगा। इसके लिए जल्द किसी एजेंसी से संपर्क कर इस काम को जल्द सिरे चढ़ाने की योजना है। - बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद