फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The process of providing new roofs to 17 sub-health centres will begin in August

Charkhi Dadri News: 17 उप स्वास्थ्य केंद्रों को नई छत देने की कवायद अगस्त में होगी शुरू

Sun, 22 Jun 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 22 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
The process of providing new roofs to 17 sub-health centres will begin in August
 जर्जर पड़ा रावलधी गांव में बना उप स्वास्थ्य केंद्र। 
चरखी दादरी। 17 गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्राें के नए भवन बनाने की कवायद अगस्त तक शुरू हो जाएगी। इससे पहले पुराने भवनों को तोड़ने के लिए एक जुलाई को बोली लगाई जाएगी। वहीं, यह प्रक्रिया सिरे चढ़ते ही 10 दिन के अंदर पुराने भवनों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा। नए भवन बनने से करीब 25 गांवों के 55 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी जिले में 79 उपस्वास्थ्य केंद्र भवन हैं। 35 से अधिक उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन लंबे समय से जर्जर हैं। अक्तूबर 2021 में सरकार के निर्देशों पर पुराने भवनों की मौजूदा स्थिति जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से संपर्क किया था। उसके बाद संयुक्त टीम ने इन भवनों का निरीक्षण किया और 17 को जर्जर बताते हुए नए भवन बनाने की जबकि 18 में मरम्मत कार्य कराने की सिफारिश की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पीडब्ल्यूडी से तैयार करवाई गई रिपोर्ट अगली कार्रवाई के लिए सरकार के पास भेजी थी।
विज्ञापन

इसके बाद उपस्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग को दी गई। करीब आठ माह पहले पंचायती राज विभाग उप स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन बनवाने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर चुका है, लेकिन कार्य शुरू नहीं हो पाया। इसका कारण पुराने भवन रहे, जिन्हें तोड़ने में बजट की कमी आड़े आई। हाल ही में मुख्यालय ने पुराने भवनों को तोड़ने की स्वीकृति दी है और अब विभाग इसके लिए एक जुलाई को बोली लगाएगा। वहीं, पुराने भवन तोड़ते ही एजेंसी नए बनाने की कवायद शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिये...किस गांव में कितनी लागत से बनेगा नया भवन


भांडवा में 47.86 लाख, जीतपुरा-भारीवास में 61.30 लाख, बौंदखुर्द में 55.36 लाख, घसौला में 61.78 लाख, मकड़ाना में 57.22 लाख, मौड़ी में 65.63 लाख, चांगरोड में 56.56 लाख, चंदेनी में 63.11 लाख, ऊण में 60.24 लाख, कलियाणा में 60.73 लाख, मिसरी में 62.52 लाख, रावलधी में 55.81 लाख, बिगोवा में 61.53 लाख, फतेहगढ़ में 54.63 लाख, लोहरवाड़ा में 55.86 लाख, मोरवाला में 63.64 लाख, सांजरवास में 59.26 लाख, बास में 58.61 लाख और गांव रासीवास में 54.63 लाख राशि से उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण करवाया जाएगा।

मरीजों के साथ स्टाफ को भी मिलेगी राहत
उप स्वास्थ्य केंद्रों के पुराने भवन लंबे समय से जर्जर हैं। ज्यादातर गांवों में तो स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ पुराने भवनों में बैठ भी नहीं रहा। भवन की कमी के चलते स्टाफ किसी गांव में चौपाल में बैठ रहा है तो किसी में ग्रामीणों के घर बैठकर मरीजों का उपचार करना पड़ रहा है। नए भवन बनने के बाद मरीजों के साथ स्टाफ को भी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।



उप स्वास्थ्य केंद्रों के पुराने भवन तोड़ने के लिए एक जुलाई को बोली लगाई जाएगी। प्रयास है कि जल्द से जल्द नए भवनों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाए और इसके लिए पंचायती राज विभाग निविदा प्रक्रिया पहले ही पूरी कर चुका है। अगस्त तक भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
-डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ, जिला स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed