फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The outline of the religious event is prepared in the Shiva temple

Charkhi Dadri News: शिव मंदिर में धार्मिक आयोजन की रूपरेखा की तैयार

Mon, 14 Jul 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 14 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The outline of the religious event is prepared in the Shiva temple
बैठक में मौजूद वार्ड-19 स्थित शिव मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्य।
चरखी दादरी। वार्ड-19 स्थित शिव मंदिर में शिवरात्रि पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनकी रूपरेखा तैयार करने के लिए जन कल्याण सेवा समिति की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान महावीर सिंह यादव ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 20 जुलाई को शिव मंदिर प्रांगण में भंडारा लगाया जाएगा। बैठक में इसके लिए कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। भंडारा से पहले सुबह 7:15 बजे हवन और 11 बजे सत्संग आयोजित किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने शिव भक्तों से अपील की वह भोले बाबा का प्रसाद ग्रहण करें। बैठक में रामकुमार यादव, वीर सिंह यादव, सुरेंद्र, पार्षद अजय सांगवान, कप्तान राजमल, कर्ण सिंह, सतपाल सांगवान, यशपाल व जगदीश सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महाराजा दक्ष जयंती समारोह के लिए कादमा से भिवानी पहुंचे लोग

कादमा। भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में कादमा से प्रजापति समाज के लोग भाग लेने पहुंचे। सुबह रोडवेज बसों के जरिये इन्होंने रवानगी की और दोपहर बाद वापस लौटे। समाज के लोगों में आयोजन को लेकर उत्साह नजर आया और उन्होंने प्रदेश सरकार के महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर मनाने के फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed