{"_id":"69430ab295ed2555100d2d39","slug":"the-old-grain-market-is-in-a-dilapidated-state-with-garbage-waterlogging-and-toilets-becoming-a-problem-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-148945-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुरानी अनाज मंडी बदहाली की गिरफ्त में, कचरा, जलभराव और शौचालय बने परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुरानी अनाज मंडी बदहाली की गिरफ्त में, कचरा, जलभराव और शौचालय बने परेशानी
Thu, 18 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी स्थित पुराने प्याऊ भवन के पीछे लगा कचरे का ढेर।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर की पुरानी अनाज मंडी में इन दिनों अनेक समस्याएं बनी हुई हैं। मंडी परिसर में लगे कचरा के ढेर, गंदगी से अटा पड़े सार्वजनिक शौचालय व उखड़ी पड़ी इंंटरलॉक टाइलें कारोबारियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से पुरानी अनाज मंडी में बनी असुविधाओं का निवारण करने की मांग की है, ताकि स्थानीय दुकानदारों को राहत मिल सके। शहर की पुरानी अनाज मंडी में 150 से अधिक दुकानों पर अनेक कारोबारी व्यापार करते हैं। मंडी में ग्राहकों का जमावड़ा बना रहता है, लेकिन मंडी के दोनों गेटों के बाहर बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों की हालात बद से बदतर बनी हुई है।
कचरे के लगे ढेर
मंडी में कचरे का उठान नहीं होने से जगह-जगह ढेर लगे हुए है। मंडी परिसर में कई जगहों से उखड़ी पड़ी इंटरलॉकिंग राहगीरों के लिए हादसों का सबब बनी हुई है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बारिश के दिनों में परिसर में जलभराव की गंभीर समस्या बनती है। पुरानी अनाज मंडी में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए वो कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत करवा चुके है, लेकिन समस्या की जस की तस बनी हुई है।
पुरानी अनाज मंडी में पार्किंग नहीं होने से वाहन चालक कई दिनों तक अपने बड़े व छोटे वाहनों को परिसर में पार्क कर खरीदारी के लिए चले जाते है। इससे स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।- जयभगवान, व्यापारी
विज्ञापन
नगर परिषद की ओर पुरानी अनाज मंडी के कारोबारियों व ग्राहकों के लिए लाखों की लागत से दो सार्वजनिक शौचालय बनाए गए है, लेकिन शौचालयों में पानी न होने से गंदगी फैली रहती है। शौचालयों के हालात ऐसे बने है कि यहां से गुजरने वाले लोगों को मुंह पर कपड़ा ढककर कर गुजरना पड़ता है। - पवन कुमार, स्थानीय व्यापारी
मंडी व्यापारियों को सबसे अधिक परेशानी बारिश के दिनों में होती है, जब पूरा परिसर पानी से लबालब हो जाता है। पानी भरने के कारण व्यापारियों की ओर बाहर रखे पशु आहार खराब हो जाते है। इससे व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ता है। - जयप्रकाश बिठ्ठलिया, व्यापारी
वर्जन:
हमने पुरानी अनाज मंडी में सीवर मैनहोल की सफाई करवा सभी मैनहोल का निर्माण करवाया गया है। आने वाले बारिश सीजन में मंडी परिसर में जलभराव की समस्या नहीं होगी, वहीं शौचालयों की सफाई के लिए हर रोज कर्मचारी पानी का टैंकर पहुंचा सफाई कराई जा रही है। जल्द इनका सुधार होगा।- बक्शीराम सैनी, चेयरमैन नगर परिषद