{"_id":"6830b959f836a2329e070531","slug":"the-ncb-team-caught-the-drug-smuggler-as-soon-as-he-came-out-of-the-house-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-137511-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एनसीबी टीम ने घर से बाहर निकलते ही दबोचा नशीली दवाओं का तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एनसीबी टीम ने घर से बाहर निकलते ही दबोचा नशीली दवाओं का तस्कर
Fri, 23 May 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 23 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
एनसीबी टीम की गिरफ्त में नशीली दवाओं समेत पकड़ा गया आरोपी मनोज।
चरखी दादरी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स टीम की भिवानी यूनिट ने दादरी के सिंघान मोहल्ले से जिले के बधवाना गांव के रहने वाले मनोज को प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उससे 450 प्रतिबंधित टेबलेट बरामद हुईं। शहर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
एनसीबी भिवानी यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक तूफान सिंह अपनी टीम के साथ दादरी हीरा चौक के पास मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि बधवाना निवासी मनोज जो दादरी के सिंघान मोहल्ले में रहता है। वह अपने मकान से प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी करता है। कुछ देर बाद दवाओं की खेप लेकर सप्लाई के लिए निकलेगा।
सूचना के आधार पर एनसीबी टीम सिंघान मोहल्ला स्थित आरोपी के घर पहुंची। टीम ने मनोज को घर से बाहर निकलते ही दबोच लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 450 टेबलेट प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। दादरी सिटी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।