फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The mining department team inspected 80 vehicles

Charkhi Dadri News: खनन विभाग की टीम ने 80 वाहन जांचे, 3 के किए 12 लाख के चालान

Thu, 27 Mar 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The mining department team inspected 80 vehicles
खनिज से लदे वाहन की जांच करती खनन विभाग की टीम।
चरखी दादरी। जिले में अवैध खनन रोकने के लिए खनन विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। टीमें अलग-अलग खनन क्षेत्र में जाकर जांच कर रही है। मुख्य मार्गाें से भवन निर्माण सामग्री लेकर गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में टीम ने पिछले तीन दिनों में 80 वाहनों को चेक किया और गड़बड़ी मिलने पर तीन वाहनों के 12 लाख रुपये के चालान किए।
विज्ञापन

जिला खनिज अधिकारी रिंकू सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार अवैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। खनन विभाग लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। जिले में पिछले तीन दिनों के अंदर अलग-अलग मार्गाें से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों की जांच की गई। तीन के दस्तावेज में गड़बड़ी मिली और इस पर संज्ञान लेकर उन वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग खुद खनन विभाग की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। सरकार का मुख्य लक्ष्य खनन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना और अवैध खनन को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम ने माइनिंग जोन का भी निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed