फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The mercury reached 42 degrees, Dadri was suffering from the heat wave

Charkhi Dadri News: 42 डिग्री पर पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों से बेहाल दादरी

Sat, 25 Apr 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 25 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 42 degrees, Dadri was suffering from the heat wave
रोज गार्डन में शाम को खेलते हुए बच्चे।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है और तापमान हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं रात का तापमान भी 27 डिग्री तक पहुंच गया जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। शाम ढलने के बाद भी गर्म हवाओं महसूस किए जा रहे हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


दोपहर को बाजार सुनसान
भीषण गर्मी का असर शहर के जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय शहर के बाजार पूरी तरह सुनसान हो जाते हैं। लोग जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं और अधिकांश लोग सुबह या देर शाम के समय ही खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। गर्मी से सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई है, जिससे बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई है।
विज्ञापन


26 से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अनुमान है कि पारा करीब एक डिग्री और चढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर और अधिक तीव्र हो जाएगा। हालांकि 26 अप्रैल से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 25 अप्रैल की देर रात एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा जिसका आंशिक प्रभाव हरियाणा में भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन हल्की बूंदाबांदी की संभावना
26 अप्रैल की रात से लेकर 29 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और हवाओं की दिशा में भी बदलाव आएगा।
इसके अलावा इस अवधि में मध्यम से तेज गति की धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है जबकि कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश भी होने के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव के चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी संभव है।


वर्सन:
लोगों को तेज गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। खासकर दोपहर के समय घरों में रहने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचने की अपील की जा रही है। आने वाले दिनों में मौसम के बदलते मिजाज पर सभी की नजर बनी हुई है। - डॉ. नरेश कुमार, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed