फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The man hanged himself after coming to his in-laws house

Charkhi Dadri News: ससुराल में आकर व्यक्ति ने लगाया फंदा

Thu, 27 Jul 2023 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Jul 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
The man hanged himself after coming to his in-laws house
चरखी दादरी। भिवानी निवासी एक व्यक्ति ने ढाणी फौगाट स्थित अपनी ससुराल में संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। सदर थाना पुलिस ने बुधवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। जिस समय फंदा लगाया गया उस समय घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भिवानी निवासी सुरेश (56) की शादी ढाणी फौगाट में हुई थी। उसके सास-ससुर टिटानी में अपनी छोटी बेटी के पास रहते थे जबकि ढाणी फौगाट में उनका मकान बंद था। मंगलवार को सुरेश ढाणी फौगाट पहुंचा और दीवार फांदकर मकान के अंदर दाखिल हो गया। इसके बाद उसने पेड़ पर फंदा लगा लिया। शाम को पड़ोसियों ने फंदे पर शव लटकता देखा तो मौजिज लोगों को सूचित किया। इसके बाद मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल सुरेंद्र ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed