फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The joy of starting online studies, the worrying about not being able to do practical work

ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होने की खुशी तो प्रेक्टिल वर्क न कर पाने की सता रही चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
The joy of starting online studies, the worrying about not being able to do practical work
चरखी दादरी। यूक्रेन से आए विद्यार्थियों को अपने घर सही सलामत आने की खुशी तो है, लेकिन पढ़ाई को लेकर उनकी चिंता अब भी बरकरार है। इन विद्यार्थियों का कहना है कि यूनिवर्सिटी की तरफ से दो सप्ताह बाद ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के मैसेज से उन्हें थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन प्रेक्टिकल वर्क की चिंता भी है। सरकार की ओर से अभी उनकी आगे की पढ़ाई को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया गया है। मेडिकल की पढ़ाई करने वाले इन युवाओं का कहना है कि प्रेक्टिकल वर्क के बिना डॉक्टर बनना संभव नहीं है।
विज्ञापन

यूक्रेन से जिले में 48 युवाओं ने वापसी की है। बुधवार को संवाददाता ने इनमें से कुछ युवाओं से बातचीत कर उनकी दिनचर्या और पढ़ाई को लेकर आगे की रणनीति जानी। इस पर युवाओं ने कहा कि उनके पास दो सप्ताह बाद ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होने का मैसेज पहुंच चुका है, लेकिन इसके बाद भी उनकी चिंता बरकरार है। युवाओं का कहना है कि यूक्रेन के हालातों को देखते ऑनलाइन कक्षा लगाने का फैसला ठीक है, लेकिन मेडिकल की पढ़ाई में प्रेक्टिकल वर्क भी जरूरी है। कक्षा के साथ ही उन्होंने अगर प्रेक्टिकल नहीं किया तो फिर आगे जाकर इसका असर उनके कार्य कौशल पर पड़ेगा। पेश है यूक्रेन से लौटे युवाओं से की गई बातचीत पर एक रिपोर्ट...
विज्ञापन

ये कहना है बच्चों का
ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर यूनिवर्सिटी से मैसेज आया है। मौजूदा हालातों को देखते हुए ऑनलाइन कक्षा लगाने का निर्णय सही है, लेकिन प्रेक्टिकल वर्क को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं है। प्रेक्टिकल वर्क बिना डॉक्टर बनना संभव नहीं है। - अमृता, यूक्रेन से लौटी छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तो यूनिवर्सिटी की ओर से स्टडी के लिए ऑनलाइन मेटर भेजा जा रहा है और इसके जरिये ही पढ़ाई कर रही हूं। दो सप्ताह बाद कक्षा लगने का मैसेज मेरे पास आया है, लेकिन इसमें प्रेक्टिकल वर्क को लेकर गाइडलाइन नहीं है। - गरिमा, यूक्रेन से लौटी छात्रा
अभी एक सप्ताह से तो थोड़ा रेस्ट किया है और पिछला सिलेब्स रिवाइज कर रहा हूं। अभी तक ऑनलाइन पढ़ाई तो शुरू नहीं हुई है, लेकिन आगे ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर ही मैसेज मिला है। प्रेक्टिकल वर्क की चिंता मुझे सता रही है। - आदित्य, यूक्रेन से लौटा छात्र

यूनिवर्सिटी की तरफ से तो मुझे मैसेज नहीं मिला है, लेकिन बैच मेट ने उनके पास आया मैसेज मुझे भेजा है। इसके मुताबिक दो सप्ताह बाद ऑनलाइन कक्षा शुरू होने की उम्मीद है। इस मैसेज में प्रेक्टिकल वर्क का कोई जिक्र नहीं है। - निशांत, यूक्रेन से लौटा छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed