{"_id":"63c9846ba9d4c17d091fbc95","slug":"the-health-department-has-291-beds-and-23-ambulances-charkhidadri-news-hsr6528066125-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य विभाग के पास 291 बेड और 23 एंबुलेंस की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य विभाग के पास 291 बेड और 23 एंबुलेंस की व्यवस्था
विज्ञापन
शहर के सरकारी अस्पताल में रखे वेंटिलेटर।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कोरोना के नए वैरिएंट के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले की अगर बात करे तो इस समय विभाग के पास 291 बेड और 23 एंबुलेंस उपलब्ध हैं। इनमें निजी अस्पतालों के बेड व दो एंबुलेंस भी शामिल हैं। जरूरत पड़ने पर इन्हें कोरोना संक्रमितों के लिए प्रयोग किया जाएगा। राहत की बात यह है कि जिले में फिलहाल कोरोना का कोई केस नहीं है।
सरकार के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने नए वैरिएंट को देखते हुए जिले के मौजूदा संसाधनों का ब्योरा हाल ही में तैयार किया है। इसके अनुसार स्वास्थ्य विभाग के पास 238 बेड हैं और इन सभी बेड पर ऑक्सीजन सुविधा है। विभाग के 20 आईसीयू व 4 सामान्य बेड हैं जबकि 29 आईसीयू बेड निजी अस्पतालों में हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के 21 एंबुलेंस ऑन रोड हैं।
विभाग इस बार कोविड अस्पताल की व्यवस्था मातृशिशु अस्पताल में ही करेगा जबकि तीन लहरों के दौरान मुरारीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज के भवन को कोविड अस्पताल के रूप में प्रयोग किया गया था। दूसरी ओर अधिकारी सिविल अस्पताल में तैयार किए गए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी कर चुके हैं और ये वर्किंग में है।
विज्ञापन
- 150 तक पहुंची सैंपल संख्या
पिछले बीस दिनों की बात करे तो जिले में कोरोना सैंपल संख्या पहले के मुकाबले बढ़ी है। गत दिसंबर में जहां प्रतिदिन 70 से 80 सैंपल लिए जा रहे थे तो अब इनकी संख्या बढ़कर 150 पहुंच चुकी है। जिले के सैंपल जांच के लिए खानपुर लैब में भेजे जा रहे हैं। सिविल अस्पताल की कोविड लैब फिलहाल बंद है।
- एहतियाती डोज लगाने में लोगों की रुचि नहीं
सैंपल बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण भी कर रहा है। फिलहाल लोग दूसरी और एहतियाती डोज लगवाने में रुझान नहीं ले रहे हैं। वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान ने लोगों से स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए हमने अपने संसाधनों का ब्योरा तैयार कर लिया है। निजी अस्पताल से भी संसाधनों की जानकारी हमें मिली है। फिलहाल जिले में कोरोना का एक भी केस नहीं है लेकिन इससे लड़ने के लिए हमारे इंतजाम पुख्ता हैं।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी