फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The first merit list of graduate courses will be released today, fees can be deposited till 16

स्नातक कोर्सेज की पहली मेरिट लिस्ट आज होगी जारी, 16 तक जमा करवा सकेंगे फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The first merit list of graduate courses will be released today, fees can be deposited till 16
चरखी दादरी। स्नातक कोर्सेज के पहले वर्ष में दाखिला लेने के लिए जिले के आठ कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट आज जारी की जाएगी। इस लिस्ट में नाम आने के बाद विद्यार्थी 16 अगस्त तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 19 अगस्त को जारी की जाएगी और 22 अगस्त तक इसमें चयनित विद्यार्थी अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। इस बार की अगर स्थिति देखें तो जिले के सभी कॉलेजों में 4,150 सीटों पर 5,200 आवेदन आए हैं। 22 अगस्त से पहले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में आठ कॉलेजों में कला, विज्ञान, बिजनेस स्टडी और अन्य कोर्सेज की अगर बात करें तो बीए में सबसे अधिक रुझान है। वहीं, बीकॉम की ज्यादातर सीटें इस बार खाली रहने का अनुमान है क्योंकि कुल सीटों के मुताबिक इस सान 34 प्रतिशत ही आवेदन आए हैं। जिले के आठ कॉलेजों में कला संकाय की 2,660 सीटों पर करीब 4,400 विद्यार्थियों ने अपनी दावेदारी पेश की है। इस संकाय में आवेदकों की संख्या ज्यादा होने के कारण विद्यार्थियों को अपने मनपसंदीदा कॉलेज में दाखिला लेने से वंचित होना पड़ सकता है। दूसरी ओर कॉलेजों में कॉमर्स संकाय के विद्यार्थियों के लिए 720 सीटें उपलब्ध है जबकि इनके लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या सिर्फ 250 है।
विज्ञापन

- दो मेरिट लिस्ट के बाद खाली सीटों पर ओपन काउंसलिंग के जरिये होंगे दाखिले
कॉलेज प्रशासन की ओर से दस्तावेजों की जांच के बाद दो मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी। इसके बाद भी अगर सीटें खाली रहती हैं तो ओपन काउंसलिंग के जरिये इन सीटों को भरा जाएगा। इसकी जानकारी दो मेरिट लिस्ट के बाद विद्यार्थियों को दी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
ये हैं कॉलेज वाइज सीटों का ब्योरा और उनके लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या :
1-जनता कॉलेज दादरी-
कोर्स का नाम- आवेदन- सीटें
1. बीए- 1417-560
2. बीएससी नॉन मेडिकल- 258-160
3. बीएससी एक्चुरियल साइंस- 19-80-
4. बीएससी मेडिकल- 73-80-
5. बीकॉम- 102-160-
6. बीएससी नॉन मेडिकल सेल्फ फाइनेंस- 39-80-
7. बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्सेज- 19-30-
--------------------------
2-एपीजे महिला कॉलेज दादरी-
कोर्स का नाम- आवेदन-सीटें-
1. बीए- 502-400-
2. बीकॉम- 30-80-
3. बीएससी नॉन मेडिकल- 45-80-
--------------------------
3-राजकीय कॉलेज दादरी-
कोर्स का नाम- आवेदन-सीटें-
1. बीए- 510-240-
2. बीकॉम- 30-80-
--------------------------
4- राजकीय महिला कॉलेज बाढड़ा-
कोर्स का नाम- आवेदन-सीटें-
1. बीए- 540-320-
2. बीएससी- 62-100-
3. बीकॉम- 22-80-
--------------------------
5- राजकीय कॉलेज मांढी-
कोर्स का नाम- आवेदन-सीटें-
1. बीए- 153-160-
2. बीकॉम- 10-80-
--------------------------
6- राजकीय कॉलेज कादमा-
कोर्स का नाम- आवेदन-सीटें-
1. बीए- 66-160-
2. बीकॉम- 6-80-
--------------------------
7- राजकीय महिला कॉलेज झोझूकलां-
कोर्स का नाम- आवेदन- सीटें-
1. बीए-460-580-
2. बीएससी-44-160-
3. बीकॉम-27-80-
--------------------------
8. राजकीय कॉलेज बौंदकलां
कोर्स का नाम-आवेदन-सीटें-
1. बीए-715-240-
2. बीकॉम-20-80-
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed