{"_id":"6431b938621bb110c00ad974","slug":"the-driver-died-due-to-slipping-of-the-machine-on-the-crusher-charkhidadri-news-c-21-1-101636-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पैर फिसलने से क्रशर पर मशीन की चपेट में आने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पैर फिसलने से क्रशर पर मशीन की चपेट में आने से चालक की मौत
Sun, 09 Apr 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
झोझूकलां। झोझू क्रशर जोन में एक चालक की पैर फिसलने पर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक सुशील सोनीपत के मुकीमपुर गांव का रहने वाला था। झोझूकलां थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके भाई के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक सुशील के भाई अनिल ने बताया कि उसका भाई क्रशर जोन में ट्रक ड्राइवर था। शनिवार सुबह डंपर में क्रशर लोड करते समय उसका पांव फिसल गया और सीधे मशीन में जा गिरा। मशीन की चपेट में आने से सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। क्रशर जोन में हादसे में चालक की मौत होने की सूचना मिलते ही झोझूकलां थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चालक के शव को मशीन से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया।