फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The district needs 920, but 205 cusecs of water is coming in the canals

Charkhi Dadri News: जिले को जरूरत 920 की, नहरों में आ रहा 205 क्यूसेक पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The district needs 920, but 205 cusecs of water is coming in the canals
गांव कपूरी स्थित जलघर का रिजर्व टैंक में भरा आधे से कम पानी।
चरखी दादरी। शहर में पेयजल संकट बरकरार है। एक दिन छोड़कर ट्यूबवेल मिश्रित पानी की आपूर्ति की जा रही है। जिले में 920 क्यूसेक पानी की आवश्यकता है। फिलहाल, नहरों में केवल 205 क्यूसेक पानी ही चल रहा है। इससे नागरिकों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग सुचारु रूप से पेयजल की आपूर्ति का दम भर रहा है। लेकिन, शहर के दोनों जलघरों के रिजर्व टैंक आधे से भी ज्यादा खाली हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए आगामी दिनों में लोगों को पीने के पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जलघरों को मिलने वाले पानी की मात्रा को देखते हुए घरों में आपूर्ति की जाएगी। जलघरों के पुनर्निर्माण प्रक्रिया के तहत पहले से रिजर्व टैंकों की कमी झेल रहे जनस्वास्थ्य विभाग को इस बार पहले से कम पानी मिलने के कारण शहरवासियों को भारी पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। चंपापुरी स्थित मुख्य जलघर में फिलहाल दो रिजर्व टैंक ही उपयोग में लाए जा रहे हैं। एक टैंक का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कपूरी जलघर में भी एक ही टैंक बचा हुआ है। इसमें एक तिहाई शहर के लोगों के लिए पेयजल की आपूर्ति होती है। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से चलाने के लिए टैंकों में ट्यूबवेलों का पानी मिला रहा है।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी कॉलाेनी में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है तो वहां हमारे कर्मचारी टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाएंगे। ताकि, शहर में पेयजल संकट न बने।
- डिमांड से तीन गुना कम मिल रहा है नहरी पानी
सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि बढ़ती गर्मी में पानी की अधिक खपत देखते हुए 920 क्यूसेक पानी की मांग रखी गई थी। लेकिन, इस बार नहरों में 330 क्यूसेक तक ही पानी छोड़ा गया है। यह कम भी कर दिया जाता है। फिलहाल, नहरों में 205 क्यूसेक पानी चल रहा है।

- पेयजल का सदुपयोग करें उपभोक्ता
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पेयजल संकट को भांपकर शहरवासियों से पानी की बर्बादी रोकने के अलावा अन्य लोगों को जागरूक करने की अपील की है। ताकि, लोगों को समय पर पीने का पानी मुहैया हो सके।


जलघरों के टैंकों को भरना हमारी प्राथमिकता है। ताकि, शहरवासियों को समय पर पानी की आपूर्ति मिल सके। फिलहाल, हमारे कर्मचारी नहर के साथ ट्रैक्टर लगाकर अधिक से अधिक पानी का भंडारण कर रहे हैं। जिले के उपभोक्ताओं को पेयजल संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करने देंगे।
-धीरेंद्र सांगवान, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed