फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The budget announced several important developments, including the four-lane Dadri-Jhajjar road.

Charkhi Dadri News: बजट में मिली कई अहम सौगातें, दादरी-झज्जर रोड होगा फोरलेन

Tue, 03 Mar 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 03 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The budget announced several important developments, including the four-lane Dadri-Jhajjar road.
दादरी-झज्जर नेशनल हाईवे 334 बी, जिसे फोरलेन किया जाना प्रस्तावित है।
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से सोमवार को विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट में दादरी जिले को कई अहम सौगातें मिली हैं। इनमें सबसे बड़ी घोषणा नेशनल हाईवे 334बी दादरी-झज्जर रोड को फोरलेन में अपग्रेड करने की है। इस परियोजना से एक तरफ जहां यातायात व्यवस्था सुगम होगी, वहीं औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी। लंबे समय से इस मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक और हादसों की समस्या को देखते हुए यह निर्णय काफी महत्वपूर्ण है। वहीं पार्षद आपातकालीन फंड की घोषणा के तहत दादरी के प्रत्येक पार्षद को तीन लाख रुपये जनहित कार्यों के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन







प्राकृतिक, जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा

जिले में प्राकृतिक और जैविक खेती करने वाले किसानों को राहत देने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। प्राकृतिक व जैविक फसलों की बिक्री के लिए मंडी में अलग स्थान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए आधुनिक लैब बनाई जाएगी तथा एपीडा से मान्यता प्राप्त केंद्र भी स्थापित होगा। इससे किसानों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी और बेहतर दाम मिल सकेंगे। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल से जुड़े किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी पर जैविक खाद उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे खेती की लागत घटेगी और पर्यावरण अनुकूल कृषि को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य क्षेत्र में हुई अहम घोषणाएं

पिछले बजट में दादरी के नागरिक अस्पताल को 100 से 200 बेड के अस्पताल में अपग्रेड करने की घोषणा हुई थी। वहीं सोमवार को प्रस्तुत बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत जिला अस्पताल में 100 बिस्तरों के नए भवन के निर्माण के लिए मंजूरी दी गई है। इससे मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलेगी। साथ ही जून माह तक जिला मुख्यालय पर डिजिटल एक्स-रे और एमआरआई मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे लोगों को दूसरे शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन







खेल स्टेडियम में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक

दादरी के जिलास्तरीय खेल स्टेडियम में आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा खेलो इंडिया लघु केंद्र की स्थापना होगी, जिससे युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। वहीं दादरी जिला मुख्यालय पर आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण प्रस्तावित है। यह लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होगी।

बनेगी नई जेल, जेल में बनेगा पेट्रोल पंप
प्रदेश के 22वें जिले के रूप में पहचान पाने वाले दादरी में जिला कारागार के निर्माण के लिए भी बजट में घोषणा की गई है। साथ ही जेल परिसर में पेट्रोल पंप खोलने का भी प्रावधान किया गया है।

आरसीसी लाइनिंग में बदले जाएंगे पुराने टैंक

जल संरक्षण को लेकर भी बजट में प्रावधान किए गए हैं। जिले में पुराने पानी के टैंकों को आरसीसी लाइनिंग में बदला जाएगा, जिससे पानी का रिसाव रुकेगा और जल संचयन को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश के 100 गांवों में नई वाटर बॉडी बनाई जाएंगी, जिनमें दादरी जिला भी शामिल है। यह पहल गिरते भूजल स्तर को रोकने में सहायक साबित होगी। उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन डेस्क खोले जाने की घोषणा की गई है, जहां स्थानीय उद्यमियों को मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता मिलेगी।





बजट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से दादरी जिले के लिए की गई घोषणाएं स्वागत योग्य हैं। बजट में शामिल योजनाएं न केवल आधारभूत ढांचे को मजबूत करेंगी, बल्कि रोजगार, कृषि, स्वास्थ्य, खेल और परिवहन जैसे क्षेत्रों में भी नए अवसर पैदा करेंगी। ये सभी घोषणाएं दादरी को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी और जिले की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी। आने वाले समय में इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से चरखी दादरी हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।
-सुनील सांगवान, विधायक, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed