फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The army team organized a blood donation camp in Kanhra

Charkhi Dadri News: सैन्य टीम ने कांहड़ा में लगाया रक्तदान शिविर

Mon, 22 Jul 2024 06:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 22 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
The army team organized a blood donation camp in Kanhra
चरखी दादरी के कांहड़ा में आयोजित शिविर में  सैन्य अधिकारी।
चरखी दादरी। कारगिल विजय दिवस की स्मृति में रविवार को कांहड़ा में रक्तदान शिविर लगाया गया। भारतीय सेना की टीम की ओर से श्रीराम पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर के शुभारंभ पर कारगिल शहीदों को नमन किया गया। जेसीओ सुधांशुु कुमार के नेतृत्व सेना के चिकित्सा दल ने शिविर में 350 से अधिक रक्तदाताओं का पंजीकरण किया और जरूरत के अनुसार 219 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
विज्ञापन

गुरुग्राम के कमिश्नर रामचंद्र बिधान मुख्य अतिथि और जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास, सोमबीर घसोला, बलराज फौगाट विशिष्ट अतिथि रहे। हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य सचिव नवीन जयहिंद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम संयोजक अमित जाखड़ ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और समाजसेवी संस्थाओं का आभार जताया। सेना की टीम में नायक मुनिया, जगताप, मनोज कुमार, ओमदीप, प्रमोद, रवि, कृष्णन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



शिविर में 55 लोगों ने किया रक्तदान

चरखी दादरी। पैंतावास कलां में रविवार को रक्तदान और चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसकी शुरुआत पौधरोपण के साथ की गई। आयोजन में सत्यवान शास्त्री मुख्य अतिथि रहे जबकि महेंद्र सिंह जाखड़ और पूर्व चेयरमैन जगबीर सिंह डोहकी विशिष्ट अतिथि रहे। शिविर में 55 लोगों ने रक्तदान किया। अंत में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमित पाल, हरदीप, विनोद, अजय नंबरदार, धर्मेंद्र, रमेश, अजीत, पवन, जसबीर, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed