फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The amount of congratulations to be given to Mangalamukhi society is fixed

Charkhi Dadri News: मंगलामुखी समाज को दी जानेवाली बधाई राशि तय

Tue, 09 May 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 09 May 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
The amount of congratulations to be given to Mangalamukhi society is fixed
चरखी दादरी। मांगलिक कार्यक्रम की आड़ में मंगलामुखी समाज अब मुंहमांगी बधाई लेने का किसी भी परिवार पर दबाव नहीं बना सकेगा। ऐसे बढ़ते मामलों को देखकर सर्व समाज के लोगों ने सोमवार को बैठक की जिसमें इस मसले पर गहनता से मंथन किया गया। बैठक में आपसी मंत्रणा के बाद निर्णय लिया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार किन्नर समाज को 1100 रुपये और समृद्ध परिवार बधाई के 5100 रुपये ही दे। इसके बावजूद अगर दबाव बनाया गया तो मामले की शिकायत पुलिस को दी जाए।
विज्ञापन

अग्रसेन धर्मशाला में अग्रवाल सभा की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई। सभा प्रधान बलराम गुप्ता ने बताया कि यह बैठक मंगलामुखी समाज के मनमाने रवैए के समाधान को लेकर की गई है। गुप्ता ने बताया कि विभिन्न समाज के व्यक्तियों व व्यापारी बंधुओं के संदेश आते हैं कि विवाह-शादी, लड़के के जन्मदिन व अन्य खुशी के अवसर पर मंगलामुखी समाज के लोग बधाई लेने के लिए घर-परिवार में आते हैं। श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार बधाई राशि देने के बावजूद भी मंगलामुखी समाज के लोग मनमाने पैसे की मांग करते हैं और न देने पर रिश्तेदारों के सामने ही अभद्र व्यवहार शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा के प्रधान अधिवक्ता कुलदीप जोशी व अग्रवाल सभा संरक्षक रविंद्र गुप्ता ने कहा कि समाज में यह एक संवेदनशील समस्या बन गई है। मंगलामुखी समाज के आगमन से परिवार में एक भय का माहौल बना रहता है। ऐसे में बधाई की धनराशि निर्धारित की जाना अत्यंत आवश्यक है। पंजाबी समाज से रामदयाल पाहवा, यादव सभा प्रधान नरेश यादव व मोतीलाल बिंदल ने बताया कि कैथल, भिवानी व अन्य कई स्थानों पर बधाई के लिए दान राशि 1100 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी रखेगी नजर
सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप फौगाट ने कहा कि राशि निर्धारित करके उसकी प्रतिलिपि जिला प्रशासन व पुलिस को देकर उन्हें भी इससे अवगत कराया जाए। अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस को सूचना दी जाए जिससे परिवार भी भयमुक्त रहे और नाजायज दबाव में न आए।

- ये भी रहे मौजूद
बैठक में डॉ. सुभाष जैन, काठ मंडी प्रधान राजकुमार,अनाज मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया, सैनी समाज प्रधान जगमाल सैनी, सुरेश सोनी, पंजाबी सभा प्रधान प्रवीण मुंजाल, सतबीर गौड़, जयभगवान मस्ताना, सुरेश ऐरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed