फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   teachers protested

Charkhi Dadri News: प्राइमरी शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 12 Jul 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 12 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
teachers protested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी ने बैठक कर मांगों के लिए खंड शिक्षा अधिकारी जलकरण को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने रोष प्रदर्शन भी किया।
प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष मास्टर शमशेर सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की मांगों को अधिकारी जानबूझ कर दरकिनार कर रहे हैं। यह न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ की लंबित मांगों में सामान्य स्थानांतरण ड्राइव शुरू करना, जेबीटी से टीजीटी पद पर सभी विषयों में पदोन्नति करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, छात्र शिक्षक अनुपात 1:25 करना, रेशनेलाइजेशन के नाम पर 337 स्कूलों को बंद करने की प्रक्रिया पर रोक लगाना, दाखिला प्रक्रिया को और आसान बनाना, जेबीटी शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा एसीपी मामले में 50 प्रतिशत की शर्त को हटाना भी प्रमुख मांग है। बैठक में शिक्षक सुधीर डांगी, भूपेंद्र सिंह, बाढड़ा खंड अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बूरा, राजबीर रांगी, जिला महासचिव स्नेहा, जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, हरपाल आर्य, मनोज यादव, अशोक, अनिल कुमार, सुरेंद्र बूरा, सुरेंद्र सिंह, जसबीर, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 32
खंड शिक्षा अधिकारी जलकरण को मांगों का ज्ञापन सौंपते जेबीटी अध्यापक। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed