फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Teachers are giving tips to overcome mental depression with curriculum

शिक्षक पाठ्यक्रम के साथ मानसिक अवसाद से पार पाने के दे रहे टिप्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Teachers are giving tips to overcome mental depression with curriculum
क्लासरूम में पढ़ाई करते विद्यार्थी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कोरोना के तीन लहर झेलने के बाद स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों को शिक्षक पाठ्यक्रम के साथ मानसिक अवसाद से बचने के टिप्स भी दे रहे हैं। परीक्षा के समय में शिक्षकों की यह पहल कारगर सिद्ध हो रही है और विद्यार्थी उनके द्वारा बताई गईं बातों का अनुसरण कर परेशानियों से भी पार पा रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि विद्यार्थी भी अपनी परेशानियां बेहिचक उनके सामने रख रहे हैं।
विज्ञापन

संवाददाता से बातचीत में कुछ स्कूलों के शिक्षकों ने बताया कि लंबे समय तक कक्षाओं से दूर से बच्चे मानसिक अवसाद का शिकार भी हुए। इस स्थिति को देखते हुए कक्षाओं में ऐसे बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिक्षकों ने बताया कि दोस्तों से न मिल पाने के कारण बच्चे अपनी बात शेयर नहीं कर पा रहे थे और अब वे अपने सहपाठियों के सामने खुलकर बात रख रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा के समय मानसिक अवसाद विद्यार्थी के लिए किसी भी लिहाज से सही नहीं है और इसका सीधे तौर पर असर भविष्य पर पड़ता है। पाठ्यक्रम के साथ कक्षा में तनावमुक्त रहने के फायदे बताकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षक ये दे रहे टिप्स
-तनाव की स्थिति में अपने दोस्तों, अभिभावकों व शिक्षकों के साथ बातचीत कर सलाह लें।
-ज्यादा तनाव महसूस करें तो तुरंत मनोवैज्ञानिक के पास जाकर अपनी समस्या रखें।
-सिलेब्स कवर करने को मजबूरी समझने की बजाय रुचि लेकर शत-प्रतिशत प्रयास करें।
-अगर कोई विषय स्पष्ट नहीं है तो बेहिचक अपनी बात रखें और शिक्षक से दोबारा इसे समझें।
शिक्षक बोले : तनाव को खुद पर हैवी न होने दें विद्यार्थी
कोरोना के तीन साल ने विद्यार्थियों का सारा शेड्यूल बिगाड़ दिया। अब स्कूल खुलने पर कुछ विद्यार्थी तनावग्रस्त नजर आ रहे हैं और ऐसे विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। - उमेद चहल, प्राचार्य, रॉयल इंटरनेशनल स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के समय विद्यार्थी के मन में तनाव किसी भी लिहाज से सही नहीं है। इसके मद्देनजर पाठ्यक्रम के साथ विद्यार्थियों को मानसिक अवसाद से बचने के टिप्स भी दिए जा रहे हैं। अगर कोई विद्यार्थी तनावग्रस्त नजर आता है तो उससे शिक्षक बातचीत कर समस्या जानने का प्रयास करते हैं। - सुरेश सांगवान, निदेशक, ग्रीन मिडोज स्कूल
विद्यार्थी बोले : ऑनलाइन पढ़ाई में रहती भी सिलेब्स कवर की चिंता
अकसर ऑनलाइन कक्षा के दौरान मन में पढ़ाई को लेकर कई प्रकार की दुविधा रहती थी। खासकर विषय कवर करने की चिंता थी, जो ऑफलाइन कक्षाएं लगने पर नहीं है। स्कूल खुलने पर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। - दक्ष, छात्र

ऑनलाइन पढ़ाई होने के बावजूद कोरोनाकाल में पढ़ाई को लेकर चिंता थी, जो अब ऑफलाइन क्लास लगने से दूर हो गई है। शिक्षक अब कक्षा में तनावग्रस्त विद्यार्थियों पर फोकस कर रहे हैं। - गौरव, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed