{"_id":"65f9ec1d5c3971dea5084213","slug":"teach-life-values-to-nss-volunteers-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-115189-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एनएसएस के स्वयंसेवकों को बताए जीवन मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एनएसएस के स्वयंसेवकों को बताए जीवन मूल्य
Wed, 20 Mar 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
बौंदकलां में एनएसएस कैंप के समापन पर मौजूद स्वयंसेवक।
चरखी दादरी। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके चौथे दिन की शुरुआत योग क्रियाओं से हुई। कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनीता रानी ने स्वयंसेवकों को जीवन मूल्याें से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने जीवन मूल्यों पर अमल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम अधिकारी सुनीता ने ध्यान और योग से जुड़ी क्रियाएं करवाईं। स्वयंसेवकोंं ने गांव में स्वच्छता रैली निकाली। स्वयंसेवकों ने बाबा रघुनाथ मंदिर में श्रमदान किया। महाराज बिजेंद्रनाथ ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। शिविर में डॉ. योगेश योगी ने स्वयंसेवकों को खान-पान की आदतों एवं विकृत जीवन शैली के प्रति सचेत किया। उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा के कुछ उपाय भी बताए। महंत बिजेंद्रनाथ ने स्वयंसेवकों को जीवन मूल्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
सायंकालीन सत्र में भूगोल प्राध्यापक पवन कुमार ने महिला सशक्तीकरण पर व्याख्यान दिया। उन्होंने समाज में महिलाओं की भागीदारी बता उनसे अपने कर्तव्य और अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए कहा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सवीन ने पवन कुमार का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. अमरदीप, सुरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, ओमवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
समाज सेवा के लिए एनएसएस की गतिविधियों में शामिल हों युवा : मनबीर
बौंदकलां। कस्बा स्थित राजकीय काॅलेज परिसर में एनएसएस शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके समापन पर राष्ट्रीय समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनबीर ने स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। उन्होंने शिविर के दौरान स्वयंसेवकों की ओर से किए गए सेवा संबंधी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को एनएसएस जैसी गतिविधियों में शामिल होना चाहिए ताकि वे समाज की सेवा कर सकें। मनबीर ने कहा कि युवाओं को समाज निर्माण में अपनी भूमिका बखूबी निभानी चाहिए। इस दौरान स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सफाई अभियान भी चलाया।