{"_id":"67c099e105bd4e15fd008285","slug":"tb-symptonms-found-in-7-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-132465-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 35 लोगों की छाती के किए एक्स-रे, 7 में मिले टीबी के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 35 लोगों की छाती के किए एक्स-रे, 7 में मिले टीबी के लक्षण
विज्ञापन
स्वास्थ्य:
फोटो 14
शहर के रंगीला हनुमान मंदिर क्षेत्र में संदिग्ध मरीज की छाती का एक्स-रे करते हुए रेडियोग्राफर। संवाद
:::::::::::::
- टीबी के छिपे केस का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को चार जगहों पर भेजी दो टीमें, 441 लोगों का जांचा स्वास्थ्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। टीबी के छिपे केस ढूंढने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग शहर में स्क्रीनिंग यानी स्वास्थ्य जांच अभियान चला रहा है। वीरवार को विभाग की दो टीमें शहर में चार जगहों पर पहुंची। यहां दोनों टीमों ने 441 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और 35 संदिग्ध मरीजों के छाती के एक्स-रे किए। इस दौरान 7 में टीबी के लक्षण मिले और विभाग ने इनके बलगम के सैंपल ले लिए हैं।
बता दें कि पिछले चार दिनों से स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहर में अलग-अलग जगहों पर जाकर स्वास्थ्य जांच शिविर लगा रही हैं। इसके तहत अब तक 1821 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है जिनमें से 150 से अधिक टीबी संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए और इनमें से 95 लोगों की छाती के एक्स-रे भी किए गए। अहम बात यह है कि 18 लोगों की एक्स-रे रिपोर्ट पॉजिटिव आई और विभाग ने उनके बलगम का सैंपल भी लिया है।
दरअसल, टीबी मुक्त अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग ने गांवों के बाद अब शहर का रुख कर लिया है। इसके तहत अगले 30 दिन विभाग की दो टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर 20 हजार लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगी। अब तक टीमें घिकाड़ा रोड स्थित तेजाब फैक्टरी, शिव कॉलोनी, चरखी दरवाजा, लाधान पाना, श्योराण समाधि स्थल, भगत सिंह चौक, रंगीला हनुमान मंदिर और सिंघान मोहल्ला को कवर कर चुकी हैं।
विज्ञापन
- एक्स-रे पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही लिया जा रहा बलगम सैंपल
जिस संदिग्ध मरीज की टीबी एक्स-रे रिपोर्ट पॉजिटिव आती है उसका विभाग की टीम बलगम का सैंपल ले लेती है। इसकी नागरिक अस्पताल की मॉलीकुलर लैब में जांच की जाती है। वीरवार को जिन सात मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनके बलगम का सैंपल लैब में भेज दिया गया है।
- आज यहां पहुंचेंगी टीमें
टीबी अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप ने बताया कि एक माह तक चलने वाली मुहिम का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। 28 फरवरी को विभाग की दोनों टीमें श्योराण समाधि स्थल क्षेत्र, भगत सिंह चौक, रंगीला मंदिर और सिंघान मोहल्ला क्षेत्र में पहुंचेंगी। स्थानीय लोग विशेष मुहिम के तहत अपनी स्वास्थ्य जांच करवा सकते हैं।
वर्सन:
वीरवार को दोनों टीमों ने 441 लोगों की स्क्रीनिंग की और 57 के सैंपल लिए। इनके अलावा टीबी संदिग्ध 35 लोगों के एक्स-रे किए गए जिनमें से 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
-डॉ. संदीप, डिप्टी सीएमओ एवं टीबी नोडल अधिकारी