फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   surpunch protested

Charkhi Dadri News: सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय में जड़ा ताला, नारेबाजी कर जताया रोष

Tue, 31 Dec 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 31 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
surpunch protested
झोझूकलां बीडीपीओ कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करते पंचायती समिति सदस्य और विभिन्न गांवों के सर
- झोझूकलां खंड में स्थायी बीडीपीओ न होने से ग्रामीण विकास में आ रही बाधा, खंड पंचायत समिति सदस्य और सरपंचों में बनी नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। खंड के विभिन्न गांवों के सरपंचों और पंचायत समिति सदस्यों ने मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय में ताला जड़कर रोष प्रदर्शन किया। वे लंबे समय से बीडीपीओ का पद खाली होने से परेशान हैं। पंचायत समिति सदस्यों और सरपंचों का कहना है कि बीडीपीओ की स्थायी नियुक्ति न होने का असर ग्रामीण विकास पर पड़ रहा है।
मंगलवार दोपहर झोझूकलां ब्लॉक प्रधान सरपंच रामवीर और ब्लॉक समिति अध्यक्ष नीतू यादव की अध्यक्षता में विभिन्न गांवों के सरपंच और पंचायत समिति सदस्य बीडीपीओ कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने सांकेतिक रूप से तालाबंदी की और इसके बाद नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने बताया कि स्थायी बीडीपीओ नियुक्त न होने के कारण गांवों में विकास कार्य प्रभावित हैं।
विज्ञापन

करीब चार महीने से बीडीपीओ स्वाति अग्रवाल के पास झोझूकलां का अतिरिक्त कार्यभार है और वह अब तक एक या दो दिन ही कार्यालय में आई हैं। उस दौरान भी पंचायत समिति का कोई भी कार्य नहीं किया, जिस कारण ब्लॉक समिति सदस्यों व सरपंचों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बाढड़ा एसडीएम सुरेश दलाल व कादमा सरपंच प्रतिनिधि महेश फौजी प्रकरण को लेकर भी निंदा प्रस्ताव पास किया गया। एसडीएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।
एसडीओ के समक्ष रखीं मांगें
प्रदर्शनकारी खेमे ने एसडीओ अनुराग को समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा समस्याओं को एक सप्ताह में दूर किया जाएगा। वहीं, जिला परिषद के डिप्टी सीईओ प्रमोद देशवाल भी पहुंचे और उन्होंने भी समस्या को लेकर बातचीत की।


- प्रदर्शन में ये हुए शामिल
प्रदर्शन में वीरेंद्र यादव, उप प्रधान उषा रानी, झोझूकलां सरपंच अशोक, सरपंच प्रतिनिधि बिंदराज, बड़राई सरपंच सचिन, चंदेनी सरपंच राज, कादमा सरपंच प्रतिनिधि महे, रामलवास सरपंच प्रतिनिधि विनोद आदि प्रदर्शन में शामिल हुए।

फोटो 48
झोझूकलां बीडीपीओ कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करते पंचायती समिति सदस्य और विभिन्न गांवों के सरपंच। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed