{"_id":"6aac288d49ef66bedc0251d8","slug":"a-strategy-was-devised-for-the-24-hour-collective-sit-in-protest-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160481-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 24 घंटे के सामूहिक धरना-प्रदर्शन के बारे में रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 24 घंटे के सामूहिक धरना-प्रदर्शन के बारे में रणनीति बनाई
Thu, 17 Sep 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य सचिव रामनिवास सैनी उपस्थित हुए। बैठक में 29 सितंबर को देशभर में जिला स्तर पर किए जाने वाले 24 घंटे के सामूहिक धरना-प्रदर्शन के बारे में रणनीति बनाई गई।
आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी धरने में शामिल हो सकें। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार के सामने मांगों को रखने का संकल्प लिया। पूर्व कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पेंशन अधिनियम 2025 को वापस लेना, अंतरिम राहत प्रदान करना, कोरोना काल के 18 महीने के बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान करना, 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मूल वेतन में शामिल कर पेंशनभोगियों पर लागू करना, आठवें वेतन आयोग का गठन करना, 65 वर्ष की आयु पर 10 प्रतिशत व 75 वर्ष की आयु पर 20 प्रतिशत मूल पेंशन में वृद्धि करना आदि शामिल हैं। बैठक में जिला सचिव मनोज शर्मा, विजेंद्र सांगवान, दलवीर सांगवान, सत्यनारायण रोहिला, दिलबाग, रोहतास बादल, रामपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।