{"_id":"6aac25b6e4ac7312a0083e80","slug":"district-level-junior-and-sub-junior-kabaddi-competition-to-be-held-on-september-19-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160474-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 19 सितंबर को होगी जिला स्तरीय जूनियर व सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 19 सितंबर को होगी जिला स्तरीय जूनियर व सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता
Thu, 17 Sep 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव हंसावास खुर्द स्थित बाइब्रेंट इंटरनेशनल स्कूल एवं कबड्डी एकेडमी में 19 सितंबर को शाम तीन बजे जिला स्तरीय जूनियर व सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन कबड्डी एसोसिएशन चरखी दादरी के तत्वावधान में किया जाएगा।
एसोसिएशन के महासचिव नसीब जांघू ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ पासपोर्ट साइज के फोटो और जन्म प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय चरखी दादरी कबड्डी टीम के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगे होने वाली प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। नसीब जांघू ने बताया कि जूनियर वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 30 नवंबर 2006 या इसके बाद तथा सब-जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों की जन्मतिथि 31 दिसंबर 2010 या इसके बाद होनी चाहिए। उन्होंने सभी पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने की अपील की।