{"_id":"61bcd4582b091a29484f906d","slug":"surendra-mehra-sartaj-of-dadri-bar-for-the-second-time-charkhidadri-news-hsr6196843144","type":"story","status":"publish","title_hn":"85.57 प्रतिशत हुआ मतदान, सुरेंद्र मैहड़ा लगातार दूसरी दफा बने बार के सरताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85.57 प्रतिशत हुआ मतदान, सुरेंद्र मैहड़ा लगातार दूसरी दफा बने बार के सरताज
विज्ञापन
सुरेंद्र मैहड़ा दूसरी बार दादरी बार के सरताज
85.57 प्रतिशत हुआ मतदान, सुरेंद्र मैहड़ा लगातार दूसरी दफा बने बार के सरताज
सुबह दस से शाम चार बजे तक हुआ मतदान, 638 में से 546 सदस्यों ने किया मत का प्रयोग
परिणाम घोषित करने के लिए मतों की गिनती करने में लगे पौने दो घंटे, उप-प्रधान पद पर 95 वोट रहा जीत का अंतर
चरखी दादरी। सुरेंद्र मैहड़ा के सिर लगातार दूसरी बार चरखी दादरी बार एसोसिएशन के प्रधान का ताज सजा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 158 मतों से हराया। वहीं, पिछले साल उप-प्रधान बने अजय छिक्कारा इस बार जीत का सिलसिला जारी नहीं रख सके और उनके प्रतिद्वंदी कुलदीप 134 वोट से जीत हासिल कर उप-प्रधान बनें। चुनाव में 638 में से 546 ने मतदान किया और मत प्रतिशत 85.57 प्रतिशत रहा। सबसे बड़े अंतर की जीत सचिव सह-सचिव पर पर हुई। इस पद पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में मंदीप फौगाट ने 207 मतों से जीत हासिल की।
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी एडवोकेट ओमप्रकाश सांगवान ने बताया कि मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ। मतदान बैलेट पेपर के जरिये करवाया गया। शुरूआत में मतदान धीमा रहा और दोपहर तक मतदान ने गति पकड़ी। दोपहर एक बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि शाम चार बजे तक हुए 85.57 प्रतिशत मतदान के साथ पोलिंग बंद की गई। मतदान खत्म होते ही मतों की गिनती का कार्य शुरू कर दिया गया। चुनाव अधिकारी पवन बंसल ने बताया कि चुनाव पांच पदों के लिए करवाया गया। सहसचिव पद को छोड़कर अन्य चारों पदों पर दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे। सहसचिव पद पर तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
सुरेंद्र मैहड़ा ने पाए 351 वोट
चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश पंवार ने बताया कि मतदान के बाद पौने दो घंटे में चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव में सुरेंद्र मैहड़ा लगातार दूसरी बार प्रधान चुने गए हैं। सुरेंद्र मैहड़ा को 351 मत प्राप्त हुए जबकि हारे हुए उम्मीदवार सीतानंद गौड़ को 193 मत मिले। सुरेंद्र मैहड़ा 158 मतों के अंतर से विजयी हुए। प्रधान पद चुनाव में दो वोट रद्द हुए। चुनाव के परिणाम घोषित होते ही विजेता उम्मीदवारों के समर्थकों ने मुंह मीठा करवाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
उप-प्रधानी में एडवोकेट कुलदीप मार गए बाजी
उप-प्रधान पद के लिए इस बार भी एडवोकेट अजय छिक्कारा मैदान में थे। उनके प्रतिद्वंदी कुलदीप सिंह रहे। कुलदीप को 340 मत प्राप्त हुए जबकि पराजित उम्मीदवार अजय छिक्कारा को 206 मत मिले। इस प्रकार कुलदीप सिंह 134 मतों के अंतर से विजयी रहे।
सचिव पद के चुनाव में मंजीत फौगाट 95 मतों से रहे विजयी
सचिव पद पर अनिल फौगाट व मंजीत श्योराण के बीच मुकाबला रहा। मंजीत श्योराण को 318 मत प्राप्त हुए जबकि प्रतिद्वंदी अनिल फौगाट को 223 मत मिले। मंजीत फौगाट 95 मतों के अंतर से विजयी रहे। सचिव पद के चुनाव में पांच वोट रद्द भी हुए हैं। पांचों पदों में से रद्द हुए मतों की यह संख्या सर्वाधिक है।
- सह-सचिव पद के त्रिकोणीय मुकाबले को मंदीप ने किया एकतरफा
बार के सह सचिव मंदीप फौगाट चुने गए। मंदीप फौगाट को 346 मत प्राप्त हुए। प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार दिनेश कुमार को 139 मत मिले। तीसरे उम्मीदवार विकास कुमार को 60 मत प्राप्त हुए। मंदीप फौगाट 207 वोटों के अंतर से विजयी हुए। केवल सह-सचिव पद ही मुकाबला त्रिकोणीय था।
सोमबीर 110 वोटों से जीत दर्ज कर बने कोषाध्यक्ष
कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सोमबीर सिंह विजयी रहे। सोमबीर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार प्रवीन को 110 मतों के अंतर से हराया। सोमबीर सिंह को 326 मत और उनके प्रतिद्वंदी प्रवीन को 216 वोट मिले।
- पांचों पदों पर 12 वोट हुए रद्द
प्रधान के अलावा उप-प्रधान, सचिव, सह-सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए हुए मतदान में 12 मत रद्द हुए। चुनाव में प्रधान पद के दो, सचिव पद के पांच, सह सचिव पद का एक और कोषाध्यक्ष पद के चार वोट रद्द हुए। उप-प्रधान पद के लिए हुए मतदान में एक भी वोट रद्द नहीं हुआ।
- वकीलों का हेल्थ इंश्योरेंस करवाना रहेगी प्राथमिकता
दूसरी बार प्रधान बने सुरेंद्र मैहड़ा का कहना है कि बार के सभी वकीलों का हेल्थ इंश्योरेंस करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा चेंबर से सभागार तक टीन शेड की व्यवस्था करवाई जाएगी। कोर्ट परिसर को स्वच्छ बनाया जाएगा। पेयजल की सुविधा पर इस बार विशेष ध्यान दिया जाएगा।