फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Suhagins spend 3 crores on dressing up

Charkhi Dadri News: करवाचौथ पर बाजारों में रही राैनक, सजने-संवरने पर सुहागिनों ने खर्च किए 3 करोड़

Mon, 21 Oct 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 21 Oct 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Suhagins spend 3 crores on dressing up
चरखी दादरी के रोहतक रोड स्थित कपड़े के शोरूम में खरीदारी करतीं महिलाएं।।
चरखी दादरी। जिले में करवाचौथ पर्व पर सुहागिनों ने जमकर खरीदारी की। शहर के बाजारों में स्थित कपड़ा, ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक्स कारोबार करीब सवा दो करोड़ रुपये तक पहुंचा। सराफ बाजार में भी करीब 50 लाख रुपये का कारोबार हुआ। करवाचौथ पर महिलाओं ने सजने-संवरने में करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए।
विज्ञापन

सुहागिनों ने एक माह पहले ही अपने मनपसंद के ब्यूटी पार्लर में बुकिंग करवा दी थी, ताकि सजने-संवरने वक्त समय की बचत हो सके। पार्लर संचालिकाओं ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए अनेक पैकेज तैयार करवा उपहार तक देने की छूट दी गई।
विज्ञापन

कपड़ा बाजार में करीब 15 दिन पहले ही खरीदारी शुरू कर दी गई। कपड़ा बाजार में करवाचौथ पर 80 लाख से अधिक का कारोबार हुआ। सबसे अधिक मांग साड़ियों की रही जबकि कढ़ाई के सूट भी जमकर बिके। महिलाओं ने एक सप्ताह पहले ही कॉस्मेटिक संबंधी सामान खरीदना शुरू कर दिया था। कॉस्मेटिक संचालकों ने बताया कि अच्छा व्यापार हुआ। शहर में दो दिनों के अंदर करीब 35 से 40 लाख रुपये का कारोबार हुआ होगा। बाजार में इस समय खूब चहल-पहल चल रही है। ऐसे में दुकानदारों को भी उम्मीद है कि इस बार दिवाली काफी अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed