फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sudhanram was in jail upto 7 years

Charkhi Dadri News: 7 साल जेल में रहे सुधनराम, परिजनों को नहीं थी खबर

Sun, 10 Aug 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
sudhanram was in jail upto 7 years
स्वतंत्रता सेनानी सुधनराम। स्रोत: परिजन
आजादी के मतवाले
विज्ञापन

फोटो 21
स्वतंत्रता सेनानी सुधनराम। स्रोत : परिजन
- बलकरा निवासी स्वतंत्रता सेनानी ने नेताजी के आह्वान पर छोड़ी थी ब्रिटिश सेना की नौकरी, आजाद हिंद फौज से जुड़कर हुकूमत का किया डटकर मुकाबला


चरखी दादरी। गांव बलकरा निवासी स्वतंत्रता सेनानी सुधनराम देश की आजादी की लड़ाई के समय सात साल तक घर नहीं आए थे। परिजनों को भी उनकी कोई सूचना नहीं थी। परिजन जिंदा व मौत होने के भ्रम में थे। सुधनराम ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की सेना में रहते हुए अंग्रेजी सेना को घुटने टेकने पर मजबूर किया था। वह कई बार जेल गए। जेल में अनेक यातनाएं झेलीं, लेकिन, फिर भी हार नहीं मानी। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत का साथियों संग डटकर मुकाबला किया।
स्वतंत्रता सेनानी सुधनराम का जन्म 28 जनवरी 1923 को हुआ था। उनके पिता नाहड़ सिंह व माता का नाम पतोरी देवी था। वह 28 अक्तूबर 1941 को ब्रिटिश सेना में भर्ती हुए थे। बाद में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के आह्वान पर आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए। आजाद हिंद फौज में शामिल होने के बाद उन्होंने सिंगापुर, कोहमा, मलयेशिया, रंगून व वर्मा में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन

इस दौरान उनको कई बार जेल में डाला गया। सात साल बाद वह घर लौटे थे। घर आने के बाद उनकी शादी हुई। उनके चार पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। इस दौरान उन्होंने फिर से भारतीय सेना में नौकरी की। 20 जून 1968 में भारतीय सेना से मेडिकल बोर्ड पेंशन में आ गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- तत्कालीन प्रधानमंत्री ने किया था सम्मानित
15 अगस्त 1972 को आजादी की 25वीं वर्षगांठ पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ताम्रपत्र प्रदान कर सुधनराम को सम्मानित किया था। 9 मार्च 1992 को उनका निधन हो गया। देश की आजादी में सुधनराम का योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed