फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   subhash barala commented on congress

कांग्रेस का नेतृत्व पूरी तरह दिशाहीन : सुभाष बराला

Sat, 12 Apr 2025 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 12 Apr 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
subhash barala commented on congress
जींद में होने वाले आयोजन का निमंत्रण देने चरखी दादरी पहुंचे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला प्रेसवार
फोटो 39
विज्ञापन

जींद में होने वाले आयोजन का निमंत्रण देने चरखी दादरी पहुंचे राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला प्रेसवार्ता करते हुए। संवाद

- भाजपा से राज्यसभा सदस्य ने चरखी दादरी में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कांग्रेस पर कसे तंज, जींद में 20 अप्रैल को होने वाले आयोजन का दिया निमंत्रण
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व पूरी तरह दिशाहीन हो चुका है। कांग्रेस भविष्य में क्या करेगी, यह खुद उसके हाईकमान तक को नहीं पता। हरियाणा में विधानसभा का प्रतिपक्ष नेता तक कांग्रेस नहीं चुन पाई है। ये बातें राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने चरखी दादरी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहीं।
विज्ञापन

बराला ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति होना कोसों दूर की बात है। उन्होंने 20 अप्रैल को जींद जिले के उचाना में भगत धन्ना जाट जयंती पर आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम का दादरी के प्रबुद्ध लोगों को निमंत्रण भी दिया। बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष बराला ने कहा कि हमारे समाज में संत, महापुरुष हुए हैं। उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने संत महापुरुष सम्मान व विचार प्रचार योजना को लागू किया है। इसके तहत महान शिरोमणि भगत धन्ना जाट की जयंती 20 अप्रैल को जींद जिले के उचाना में मनाई जा रही है।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, विधायक उमेद पातुवास, सुनील सांगवान, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, सुनीता दांगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed