फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   subciedy for horticulture

Charkhi Dadri News: बागवानी अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं किसान

Wed, 05 Feb 2025 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 05 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
subciedy for horticulture
बागवानी विभाग ने लागू किए नए प्रावधान, अब फलों और फूलों की खेती पर भी मिलेगा अनुदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। किसानों को बागवानी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बागवानी विभाग ने नए प्रावधान लागू किए हैं। इन प्रावधानों के तहत किसानों को फल, सब्जियों, मसालों और खुशबूदार पौधों की खेती के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना और परंपरागत खेती के साथ बागवानी को भी बढ़ावा देना है।

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से नए प्रावधानों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इनके अनुसार, किसान अब अपने खेतों में फलों के नए बाग लगा सकते हैं। मसालों की खेती कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, सब्जियों की खेती को एकीकृत मॉडल के साथ प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे किसानों को अधिक उपज प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं, फूलों की खेती और सुगंधित पौधों की खेती को भी इस योजना में शामिल किया गया है, जिससे किसान अपनी खेती के माध्यम से बेहतर मुनाफा कमा सकें।

जिला बागवानी अधिकारी डाॅ. अरुण शर्मा ने बताया कि बागवानी को अपनाने वाले किसानों को सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जाएगा। फलों और मसालों की खेती के लिए 10 एकड़ तक की भूमि को अनुदान सहायता के दायरे में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को सामान्य वर्ग में 5 एकड़ तक और अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को एक एकड़ तक की सहायता दी जाएगी। वहीं, फूलों की खेती के लिए 5 एकड़ और खुशबूदार पौधों की खेती के लिए 10 एकड़ तक अनुदान प्रदान किया जाएगा।


- पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके अलावा होर्टनेट.जीओवी.आईएन पोर्टल पर भी अपना आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान जिला उद्यान अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800-180-2021 से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
फोटो 05
बाग में लगे गेंदा के फूल। स्रोत : इंटरनेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed