{"_id":"68cc6384eabdbce1de0fc37f","slug":"sub-heakth-center-will-be-made-in-4-villages-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-144795-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चार गांवों में बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र दो करोड़ से अधिक की राशि मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चार गांवों में बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र दो करोड़ से अधिक की राशि मंजूर
Fri, 19 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए चार गांवों में नए उपस्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए करीब दो करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।
विधायक की ओर से सौंपे मांगपत्र के बाद स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बजट को मंजूरी दी है। विधायक ने बताया कि दादरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विधानसभा में मामला उठाया गया था। उस दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दादरी के कई गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने का आश्वासन दिया था।
कहा कि प्रदेश सरकार ने जिले के चार गांव झिंझर, भागवी, डूडीवाला किशनपुरा और भागेश्वरी में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए धनराशि जारी की है।