फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   students will learn music

Charkhi Dadri News: अब राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को वाद्य यंत्र कला में बनाया जाएगा निपुण्

Sat, 12 Oct 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 12 Oct 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
students will learn music
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। अब राजकीय स्कूलों में कक्षा नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को वाद्य यंत्र बजाना सिखाया जाएगा। इसे ऑर्केस्ट्रा नाम दिया गया है। इन वाद्य यंत्रों में बांसुरी, तबला, हार्मोनियम आदि शामिल हैं। दो-दो विद्यार्थियों के समूह बनाकर वाद्य यंत्र बजाने की कला सिखाई जाएगी।
पहले स्कूली स्तर पर यह स्पर्धा शुरू होगी। उसके बाद जिला व राज्यस्तर पर करवाई जाएगी। कक्षा नौवीं से बारहवीं में विद्यार्थियों की कुल संख्या करीब पांच हजार है। जिले में इन स्कूलों की संख्या 64 है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस दिशा में विभाग काम शुरू करने जा रहा है। अब तक विद्यार्थी पाठयक्रम तक सीमित रहे हैं। अब उनको सभी प्रकार की सहगामी क्रियाओं में शामिल किया जा रहा है। ताकि, उनमें हर प्रकार का कला कौशल विकसित किया जा सके। दो साल पहले स्कूलों में संगीत का सामान पहुंचा था। अब इस सामान का सदुपयोग हो सकेगा। आमतौर पर विद्यार्थी संगीत विषय में खासी रुचि लेते हैं। संगीत से शरीर का हार्मोन भी संतुलित रहता है। यह तनाव को दूर भगाता है। आज विद्यार्थी पर मनोवैज्ञानिक दबाव ज्यादा बना हुआ है। माता-पिता की बढ़ती अपेक्षाओं के चलते उस पर पढ़ाई का ज्यादा दबाव बना हुआ है। इस लिहाज से ऐसी शिक्षण गतिविधियां जरूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed