{"_id":"6aa19ed0c9ba8cf6780c52c3","slug":"four-striking-employees-and-four-who-were-on-leave-returned-to-work-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-160148-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चार हड़ताली और चार अवकाश पर चल रहे कर्मचारी काम पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चार हड़ताली और चार अवकाश पर चल रहे कर्मचारी काम पर लौटे
Wed, 09 Sep 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताते हड़ताली सफाई कर्मचारी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 35वें दिन में प्रवेश कर गई। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरा जमा होने से सफाई व्यवस्था प्रभावित है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से लगातार कुछ कर्मचारियों के ड्यूटी पर लौटने के चलते हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है।
बुधवार को चार हड़ताली कर्मचारियों के साथ चार अवकाश पर चल रहे कर्मचारियों ने भी ड्यूटी जॉइन कर ली। इसके साथ ही अब तक काम पर लौटने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या 18 पहुंच गई है।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर परिषद प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कचरा उठान का काम जारी रखा जा रहा है। बुधवार रात परिषद की ओर से मेजबान चौक, रोहतक रोड, चरखी दरवाजा, तिकोना पार्क, बस स्टैंड रोड और बस स्टैंड परिसर सहित विभिन्न स्थानों से करीब 20 टन कचरे का उठान करवाया गया।
विज्ञापन
परिषद अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता के आधार पर उन स्थानों से कचरा उठाया जा रहा है जहां अधिक मात्रा में कचरा जमा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद प्रशासन की ओर से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने के लिए नोटिस देने की प्रक्रिया बुधवार को पूरी होनी थी लेकिन हड़ताली कर्मचारियों की संख्या लगातार कम होने के कारण अधिकारियों ने नोटिस देने का कार्य एक दिन के लिए टाल दिया।
प्रशासन का मानना है कि कर्मचारियों के लगातार ड्यूटी पर लौटने से स्थिति में बदलाव आया है। ऐसे में बुधवार को नोटिस जारी करने के बजाय वीरवार को शेष कर्मचारियों को नोटिस देने का निर्णय लिया गया।
इन कर्मचारियों के बनाए गए हैं नोटिस
नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार वीरवार सुबह हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर ड्यूटी जॉइन करने के नोटिस दिए जाएंगे। इनमें कौशल निगम के तहत लगाए गए 18 कर्मचारी, 18 स्थायी कर्मचारी, 30 एचकेआरएन और करीब 89 पालिका रोल के कर्मचारी शामिल हैं। नोटिस के बाद कर्मचारियों के अगले कदम पर नगर परिषद प्रशासन की नजर रहेगी।
18 कर्मचारी अब तक काम पर लौटे
हड़ताल के 35वें दिन तक कुल 18 कर्मचारी ड्यूटी पर लौट चुके हैं। बुधवार को चार हड़ताली कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम संभाला जबकि चार ऐसे कर्मचारी भी ड्यूटी पर लौटे जो अवकाश पर चल रहे थे। कर्मचारियों के काम पर लौटने से परिषद को सफाई व्यवस्था संभालने में कुछ राहत मिली है। हालांकि शहर में अभी भी बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने के कारण नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने में चुनौती बनी हुई है।
रात के समय भी जारी रहा कचरा उठान
नगर परिषद प्रशासन की ओर से कचरा उठान के लिए रात के समय भी अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार रात विभिन्न प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों से करीब 20 टन कचरा उठवाया गया। मेजबान चौक, रोहतक रोड, चरखी दरवाजा, तिकोना पार्क और बस स्टैंड रोड के अलावा बस स्टैंड परिसर से भी कचरा हटाया गया। परिषद का प्रयास है कि प्रमुख बाजारों, मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर जमा कचरे को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए, ताकि लोगों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सके।
24 घंटे में ड्यूटी जॉइन करने के निर्देश
नगर परिषद अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गुरुवार को जिन कर्मचारियों को नोटिस दिए जाएंगे, उन्हें 24 घंटे के भीतर ड्यूटी जॉइन करने के निर्देश दिए जाएंगे। नोटिस में समय सीमा निर्धारित की जाएगी और कर्मचारियों से अपनी ड्यूटी पर लौटने को कहा जाएगा। अब देखना होगा कि नोटिस मिलने के बाद कितने कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटते हैं।
वर्सन:
बुधवार को चार हड़ताली कर्मचारियों के साथ लंबे समय से अवकाश पर चल रहे 4 कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। आज धरने पर कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण वीरवार सुबह हड़ताली कर्मचारियों को 24 घंटे में काम पर लौटने का नोटिस दिया जाएगा। तय अवधि में काम पर न आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-- वाशु सांगवान, कार्यवाहक मुख्य सफाई निरीक्षक एवं जेई नगर परिषद