फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Students made attractive models in science exhibition

Charkhi Dadri News: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने बनाए आकर्षक मॉडल

Wed, 17 Jan 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 17 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Students made attractive models in science exhibition
चरखी दादरी के बिरोहड़ राजकीय कॉलेज में प्रदर्शनी के शुभारंभ पर मौजूद सहायक प्रोफेसर। 
चरखी दादरी। बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। प्राचार्य डॉ. रणवीर सिंह आर्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनीता रानी की देखरेख में रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र व भूगोल विषयों पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने मॉडल बनाए।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनीता रानी ने विद्यार्थियों को अपने विचारों को मॉडल के रूप में बनाने व रचनात्मक भागीदारी निभाने पर सराहना की। उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजन से सीखने की क्षमता में वृद्धि होती है। रसायन शास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. शिवानी जाखड़ ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। शिवानी जाखड़ ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान सीखने के लिए प्रयोग आधारित शिक्षण की बात कही।
विज्ञापन

प्रदर्शनी को सफल बनाने में भौतिक विभाग के प्रभारी राजेश व ओमबीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में डॉ. नरेंद्र, ओमबीर और मंजू ने अपनी भूमिका अदा की। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार, पवन, डॉ. सीतू, मंजू और डॉ. जयप्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed