फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   street construction stopped fue to grape 4

Charkhi Dadri News: ढाई करोड़ से बनने वाली 13 गलियों और सड़कों का निर्माण रुका

Mon, 02 Dec 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 02 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
street construction stopped fue to grape 4
 निर्माण के लिए उखाड़ी गई हीरा चौक से बाबा स्वामी दयाल धाम की तरफ जाने वाली गली। संवाद
ग्रैप-4 लागू होने के कारण एजेंसी शुरू नहीं कर पा रही गलियों का निर्माण कार्य, लोगों को आवागमन में अभी और झेलनी पड़ेगी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। ग्रैप-4 लागू होने के कारण शहर में 13 गलियों व सड़कों का निर्माण रुका हुआ है। इन गलियों के निर्माण पर करीब ढाई करोड़ रुपये लागत आएगी। वहीं, नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है ग्रैप की पाबंदी हटने के बाद ही गलियों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया जा सकेगा।
ग्रैप-4 लागू होने के चलते दादरी जिले में कई विकास कार्य बंद पड़े हैं। गलियों के निर्माण की परियोजना भी इन्हीं में से एक है। दरअसल, जिन गलियों का कार्य बाधित है, उनके निर्माण की मांग लोग लंबे समय से उठा रहे थे। काफी इंतजार करने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों की ओर से इन गलियों के मसौदे तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजे गए थे। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ाई गई। काम शुरू कराने से पहले ही ग्रैप-4 की पाबंदियों की अड़चन आ गई और एजेंसी निर्माण काम नहीं शुरू कर पाई।
विज्ञापन

हालांकि, इससे पहले पुनर्निर्माण के लिए एजेंसी की ओर से कुछ गलियों को उखाड़ा गया था, जो अब जस की तस हैं। इन गलियों से आवागमन में लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं, गलियों का निर्माण कार्य शुरू होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। तब तक लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दादरी नगर परिषद के अधिकारियों की मानें तो पाबंदी हटते ही गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन गलियों व सड़क का रुका निर्माण कार्य
शहर के चरखी दरवाजा से महेंद्रगढ़ रोड से मिलने वाली 3 किलोमीटर लंबी सड़क, हीरा चौक से बाबा स्वामी दयाल धाम की और जाने वाली गली, वाल्मीकि नगर की मुख्य गली, झज्जर घाटी स्थित पुराना पटवार खाना वाली गली समेत वार्ड 19 व वार्ड 21 की गलियों का निर्माण कार्य अटका हुआ है।
- 10 हजार लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
नगर परिषद ने शहर के 21 वार्डों में जर्जर हाल 13 गलियों को निर्माण के नाम पर उखाड़ा था। इन गलियों में रहने वाले लोगों के अलावा 10 हजार लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। गलियां उखड़ी होने के चलते आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।


वर्सन:
ग्रैप-4 लागू होने से गलियों का निर्माण कार्य रोकना पड़ा। ग्रैप की पाबंदी हटते ही एजेंसी को काम शुरू करने के निर्देश दे दिए जाएंगे। इसके बाद स्थानीय लोगों की परेशानियों का स्थायी समाधान हो जाएगा।
-सुमित नांदल, एक्सईएन, नगर परिषद
फोटो: 32
चरखी दरवाजा से महेंद्रगढ़ रोड को जोड़ने वाली जर्जर सड़क पर भरा पानी। संवाद
फोटो: 33
झज्जर घाटी स्थित पुराना पटवार खाना के सामने गली में रखीं इंटरलॉक टाइलें। संवाद
फोटो: 34
निर्माण के लिए उखाड़ी गई हीरा चौक से बाबा स्वामी दयाल धाम की तरफ जाने वाली गली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed