फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Stopped sewerage system, shopkeepers and traders blocked the road for quarter to three hours

ठप सीवरेज व्यवस्था, दुकानदारों और व्यापारियों ने पौने 3 घंटे रोड की जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Stopped sewerage system, shopkeepers and traders blocked the road for quarter to three hours
मुख्य बाजार में भरा सीवर लाइन का दूषित पानी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। ठप सीवरेज व्यवस्था से दिक्कतें झेल रहे व्यापारियों और दुकानदारों का गुस्सा सोमवार सुबह फूट पड़ा। आक्रोशित दुकानदारों ने लाला लाजपतराय चौक के समीप कोर्ट रोड पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे 40 मिनट तक दुकानदारों ने रोड जाम रखी। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ द्वारा 15 दिन में समस्या का स्थायी समाधान करने का आश्वासन देने पर ही दुकानदारों ने जाम खोला। इससे पहले करीब पौने तीन घंटे तक रोड जाम रहने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार में पिछले तीन माह से सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है। इसके चलते बाजार की सड़कों पर सीवर की गंदगी रहती है और कुछ जगहों पर तो दूषित जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। व्यापारी और निवर्तमान पार्षद समस्या के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के जेई, एसडीओ और एक्सईएन से लेकर डीसी तक मिल चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी नतीजा सिफर है। विभाग और प्रशासन की नजरअंदाजी से शहरवासियों में रोष बना हुआ है। इसके चलते जनआंदोलन समिति और नगर व्यापार मंडल की अगुवाई में व्यापारियों व दुकानदारों ने सुबह करीब साढ़े 10 बजे कोर्ट रोड पर जाम लगा दिया। इसके करीब पंद्रह मिनट बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारी ने जाम लगाने का कारण पूछा तो प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बाजार और शहर के वार्डों में बने विकट हालातों की जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। लंबे इंतजार के बाद एसडीओ जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे और उन्होंने पंद्रह दिन में समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दुकानदारों ने दोपहर डेढ़ बजे जाम खोला।
विज्ञापन

रविवार को सीवर पेयजल समस्याओं पर लेंगे निर्णय
जन आंदोलन समिति के पदाधिकारी रविंद्र गुप्ता व नितिन जांघू ने बताया कि समिति और नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी रविवार को लाला लाजपत राय चौक पर होने वाली बैठक में सीवरेज व पेयजल समस्याओं पर मंथन करेंगे और इस बैठक में कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी अधिकारी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले : प्रतिष्ठानों के सामने गंदगी, रहना हुआ दूभर
निवर्तमान पार्षद महेश गुप्ता, बख्शी सैनी समेत व्यापारी विजय, जगदीश, जभगवान मस्ताना, जोगेंद्र, रोशनलाल, राजेश, अमित, राजू व सतीश आदि ने बताया कि उनकी दुकानों और घरों के सामने सीवरेज लाइनों की गंदगी है। इसके चलते उनका रहना भी दूभर बना हुआ है। लंबे समय से इस समस्या का दंश वे झेल रहे हैं।
एसडीओ ने ये दिया आश्वासन
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जगदीश चंद्र ने आश्वस्त करते हुए कहा कि बाजार में बनी सीवर समस्या के समाधान के लिए विभाग तिकोना पार्क से लेकर एसटीपी तक नई लाइन डाल रहा है। यह काम पूरा होने के बाद बाजार के पानी की आसानी से आगे निकासी हो जाएगी। इस कार्य में करीब पंद्रह दिन लगेंगे।
21 दिनों के अंदर तीसरी बार लगा जाम
पिछले 21 दिनों की अगर बात करें तो सीवर समस्या को लेकर शहर में तीसरी बार जाम लगा है। बाजार से पहले गांधी नगर के लोगों ने दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम लगाया था और उससे पहले पांच वार्डों के लोगों ने लोहारू रोड पर पीएनबी चौक के समीप जाम लगाया था।

सीवर समस्या के समाधान के लिए हम प्रयासरत हैं। तिकोना पार्क से लेकर एसटीपी तक नई लाइन डालने का काम जल्द पूरा हो जाएगा और इसके बाद व्यवस्था में काफी सुधार होगा। - जगदीशचंद्र, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग

   जाम लगाकर नारेबाजी करते दुकानदार।

जाम लगाकर नारेबाजी करते दुकानदार।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed