फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Stone pelting of outgoing sarpanch's house

निवर्तमान सरपंच के घर की पत्थरबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting of outgoing sarpanch's house
चरखी दादरी। घिकाड़ा निवर्तमान सरपंच के घर पत्थरबाजी करने का मामला सामने आया है। पत्थरबाजी करने वाले युवकों ने विरोध करने पर एक युवक को पीटा और उसके थ्री-व्हीलर का शीशा भी तोड़ दिए। घायल युवक का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोमेश ने बताया कि वह गत योजना में घिकाड़ा का सरपंच था। प्रशासन की मदद से ग्राम पंचायत की अवैध जमीन से उसने कब्जे छुड़वाए थे और इसके चलते कुछ लोग उससे रंजिश रखे हुए थे। सोमेश ने बताया कि छह जनवरी की रात भी उसके घर पत्थरबाजी की गई थी और घर पर बूढ़े माता-पिता ही होने के कारण आरोपी फरार हो गए थे। इसके बाद 15 जनवरी की अलसुबह उसके घर दोबारा से पत्थरबाजी हुई। उसी दौरान शोर सुनकर उनके पड़ोस में रहने वाला और रिश्ते में पोता विशाल बाहर आ गया। उसने घर के अंदर पत्थर फेंकने वालों में से एक को पहचान लिया। उसने विरोध किया तो पत्थर फेंकने वाले युवकों ने उसे पीटा और थ्री-व्हीलर का शीशा तोड़कर फरार हो गए। घायल विशाल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया और वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed