फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   State Level Program of Hindustan Scouts and Guides

विद्यार्थियों के लिए स्काउट्स बेहद महत्वपूर्ण : सांसद धर्मबीर

Mon, 22 Jul 2024 06:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 22 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
State Level Program of Hindustan Scouts and Guides
चरखी दादरी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्काउट्स। 
चरखी दादरी। हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से चरखी गांव स्थित एक शिक्षण संस्थान में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सांसद धर्मबीर सिंह, पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़, गुरुग्राम कमिश्नर रामचंद्र बिधान और पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने शिरकत की।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए स्काउट्स बेहद महत्वपूर्ण है। ये न सिर्फ अनुशासित करता है बल्कि जीने का सही ढंग भी सिखाता है। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने भी स्काउट्स की अहमियत बताई। हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य सचिव नवीन जयहिंद ने गुरुग्राम के कमिश्नर आरसी बिधान का स्वागत किया। मुख्य अतिथि आरसी बिधान ने रैली का निरीक्षण कर हरियाणा के पारंपरिक बर्तनों और अन्य कृषि औजारों की जानकारी जुटाई। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने स्काउट्स की ओर से दी गई प्रस्तुतियों को सराहा। राज्य सचिव नवीन जयहिंद ने बताया कि आयोजन के तहत स्काउट्स को जीवन उपयोगी विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर रमेश कुमार, टीनू फौगाट, वीरेंद्र सिहाग, सुरेंद्र, गोपीराम और प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed