फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   squadron leader shrawanta

Charkhi Dadri News: ‘घर पर रहूंगी तो एक बेटे की रक्षा होगी सेना में धरती मां और करोड़ों बेटों की’

Sun, 11 May 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 11 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
squadron leader shrawanta
स्काड्रन लीडर श्रवंता अपने परिजनों के साथ। संवाद
चरखी दादरी। घर पर रहूंगी तो केवल एक बेटे की रक्षा होगी, लेकिन, सेना में एक मां और करोड़ों बेटों की सेवा करने का मौका मिलेगा। यह मेरे लिए सबसे बड़े गर्व की बात है। ये बातें गांव मिसरी निवासी वायुसेना में तैनात स्क्वॉड्रन लीडर श्रवंता ने परिजनों से बातचीत करते हुए कहीं। उनके परिजनों ने संवाददाता के साथ बातचीत के अंश साझा किए।
विज्ञापन

मिसरी निवासी श्रवंता ने स्नातकोत्तर तक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद वर्ष 2016 में उनका चयन वायुसेना में बतौर फ्लाइट लेफ्टिनेंट हुआ। इसके बाद उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाई और देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहीं। अब दो साल पहले ही उनकी शादी की गई। फिलहाल, उनकी तैनाती अंबाला में है। शादी के कुछ दिन बाद ही उनकी मेहनत के अनुसार उनका प्रमोशन हो गया। एफएल से एसएल यानी स्क्वॉड्रन लीडर बन गईं।
विज्ञापन

उनको एक नौ माह का बेटा है। ड्यूटी के साथ ही श्रवंता बेटे का भी ख्याल रख रही हैं। बेटे की देख-रेख के लिए उन्होंने आया रखी हुई है। वहीं, उनके पति निजी सेक्टर में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में श्रवंता ने बेटे के साथ समय बिताने के लिए अवकाश लिया था, लेकिन, पाक-भारत की युद्ध स्थिति के चलते उनका अवकाश रद्द हो गया। वीरवार को उन्हें अपनी ड्यूटी पर लौटना पड़ा। जाने से पहले श्रवंता ने अपने परिजनों को समझाया कि घर से ज्यादा देश को उनकी इस समय जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed