फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sports

3.77 करोड़ से आठ गांवों में बनेंगी व्यायामशालाएं, काम शुरू

Sun, 21 Jul 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
sports
सितंबर 2016 की रैली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा की गई गांवों में व्यायामशाला निर्माण की घोषणा अब जल्द परवान चढ़ेगी। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आठ गांवों के लिए तीन करोड़ 77 लाख की धनराशि मंजूर हुई है और 50 फीसदी राशि पंचायत के खातों में आने के बाद काम शुरू करवा दिया है। पंचायत विभाग अधिकारियों की मानें तो अगले छह माह के अंदर सभी व्यायामशालाएं बनकर तैयार हो जाएंगी और इसके बाद करीब 15 हजार युवाओं को अभ्यास में आसानी रहेगी। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को व्यायामशालाओं का निर्माण कार्य शुरू होने का लंबे समय से इंतजार थी लेकिन तीन साल तक कार्यवाही कागजों तक ही सिमटी रही। वहीं, पंचायत विभाग अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा को जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

जिले के गांवों से संबंधित सीएम घोषणाओं को धरातल पर उतारने का काम पंचायत विभाग ने शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आठ गांव डोहकी, पैंतावास, सांतौर, मौड़ी, आर्यनगर, नांधा, कारीरूपा और मानकावास में व्यायामशालाओं का निर्माण शुरू कराया गया है। इन आठ व्यायामशालाओं पर 3.77 करोड़ की धनराशि खर्च होनी है और इस बजट को मंजूरी मिल चुकी है। पंचायत विभाग अधिकारियों की मानें तो 1.92 करोड़ की राशि ग्राम पंचायत के खातों में आ चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि सितंबर 2016 को नई अनाज मंडी में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जिले में 18 गांवों में व्यामशाला बनाने की घोषणा की थी। इनके लिए 6.27 करोड़ का एस्टिमेट पंचायत विभाग ने तैयार किया था। अब पंचायत विभाग दो चरणों में इन 18 व्यायामशालाओं का निर्माण कराएगा। पहले चरण में आठ गांवों को लिया गया है और जल्द ही दूसरे चरण की शुरूआत की जाएगी, जिसमें दस गांवों को कवर किया जाएगा। व्यायामशालाओं के बनने से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मानकावास सरपंच मनोज कुमार ने बताया की ग्रामीण आंचल के युवा खेल सुविधाओं से वंचित हैं और उन्हें अपने स्तर पर खेलों का अभ्यास करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ युवा तो निजी खेल अकादमी में प्रशिक्षण लेने को विवश हैं और इसके बदले उन्हें फीस चुकानी पड़ रही है। गांव में व्यायामशाला बनने के बाद गांव के युवाओं को इसका बहुत लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में व्यायामशाला बनने से बच्चों का शारीरिक विकास भी हो सकेगा। अब सरकार द्वारा व्यायामशाला बनाने से एक तरफ जहां खेलों को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं खिलाड़ियों के समय के साथ-साथ रुपयों की बचत भी हो सकेगी।
बाक्स: किस गांव में कितनी लागत से होगा निर्माण
सरकार की तरफ से बजट राशि स्वीकृत करने के बाद पंचायत विभाग अधिकारियों ने व्यायामशाला निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग की योजना अनुसार डोहकी में बनने वाली व्यायामशाला पर 48.72 लाख खर्च होंगे। इसी प्रकार में पैंतावास 49.30 लाख से, सांतौर में 49.31 लाख से, मौड़ी में 49.35 लाख से, आर्यनगर में 49.35 लाख से, नांधा 49.35 लाख से, कारीरूपा में 49.35 लाख से और मानकावास में 29 लाख से व्यामशाला का निर्माण कराया जाएगा।
ये मिलेंगी खिलाड़ियों को सुविधाएं
पंचायत विभाग अधिकारियों ने बताया कि आठों गांवों में व्यायामशालाओं का निर्माण दो से चार एकड़ में कराया जाएगा। व्यायामशाला में चहारदीवारी कराई जाएगी और टीन शेड लगवाई जाएगी। इसके अलावा दौड़ने के लिए एक ट्रैक भी बनवाया जाएगा और सौंदर्यीकरण के लिए ट्रैक के चारों तरफ पौधें लगाए जाएंगे। व्यायामशाला में शौचालयों की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी।
मंजूरी के अभाव में लटकी रही सीएम घोषणा
विभागीय सूत्रों की मानें तो व्यायामशाला निर्माण की प्रक्रिया सीएम घोषणा के तीन साल बाद शुरू होने का कारण हेड ऑफिस से स्वीकृति न मिलना भी है। इसके अलावा पंचायत विभाग में लंबे समय तक अधिकारियों के पद खाली भी रहे और इसके चलते प्रपोजल का हेड ऑफिस से फॉलोअप भी नहीं लिया गया। अधिकारियों की मानें तो व्यायामशालाओं का निर्माण शुरू हो चुका है और छह माह के अंदर निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जाएगा।

सरकार ने बजट राशि को स्वीकृति दे दी है। हमने आठ गांवों में व्यायामशाला निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। तीन करोड़ 77 लाख रुपये इनके निर्माण पर लागत आनी है और 50 फीसदी बजट राशि पंचायतों के खातों में पहुंच चुकी है।नरेंद्र कुंडू, एक्सईएन, पंचायत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed