फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Special smart room made in Janta College for online live classes

ऑनलाइन लाइव कक्षाओं के लिए जनता कॉलेज में बना स्पेशल स्मार्ट रूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Special smart room made in Janta College for online live classes
कॉलेज में नए लुक में बना साइकिल स्टैंड। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जनता पीजी कॉलेज में ऑनलाइन कक्षाओं के लिए विशेष स्मार्ट रूम बनाया गया है ताकि विद्यार्थियों को लाइव कक्षाएं लगाने मेें असुविधा न हो। इस प्रोजेक्ट पर सात लाख का बजट खर्च किया गया है। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में नया स्कूटर, साइकिल स्टैंड व शौचालय भी बनाए गए हैं। इन सुविधाओं पर 10 लाख रुपयेे खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियोें की सुविधाओं को देखते कॉलेज प्रशासन विशेष काम कर रहा है। स्वतंत्रता सेनानी एवं भूतपूर्व दिवंगत सांसद रामकृष्ण गुप्ता ने चंदे आदि के जरिये इस कॉलेज का निर्माण 1970 के दशक में करवाया था। कॉलेज में एनसीसी, एनएसएस खेल व अन्य कई प्रकार की गतिविधियां करवाई जाती हैं। कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए कोर्स हैं। इनमें सरकार की ओर से निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सीटों की व्यवस्था की है। यह कॉलेज सरकार की ओर से सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त है। कॉलेज सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों में भी अग्रणी रहा है। अब कॉलेज में ऑनलाइन कक्षाओं के लिए विशेष स्मार्ट रूम बनाया गया है, ताकि लाइव शिक्षण कार्य हो सके। स्मार्ट रूम पर करीब सात लाख का बजट खर्च किया गया है। इसी प्रकार नए कंप्यूटर सेट भी खरीदे गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को कंप्यूटर तकनीक का बारीकी से ज्ञान हो सके। वहीं विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए स्कूटर व साइकिल स्टैंड का निर्माण करवाया है ताकि वाहनों को खड़ा करने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। लड़कों के लिए शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 10 लाख का बजट खर्च किया गया है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की सुविधाओं के लिए कॉलेज प्रशासन प्रयासरत है। शिक्षण संबंधी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाई जाती हैं। स्मार्ट रूम ऑनलाइन कक्षाओं के लिए बनाया गया है। कंप्यूटर सेट की संख्या भी बढ़ाई गई है। कॉलेज विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. यशवीर सिंह, प्राचार्य, जनता कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed