फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sp inspected polling booths

Charkhi Dadri News: डीसी व एसपी ने जाना मतदान केंद्रों का हाल, पोलिंग स्टाफ को दिए दिशा-निर्देश

Sun, 06 Oct 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 06 Oct 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
sp inspected polling booths
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में मतदान शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक सभी बूथों पर पुलिस तंत्र मुस्तैद रहा।
डीसी राहुल नरवाल और एसपी पूजा वशिष्ठ ने जिले के करीब 200 मतदान बूथों का निरीक्षण किया। एसपी ने अपनी टीम समेत करीब 150 मतदान केंद्र कवर किए और सुरक्षा व्यवस्था जांचते हुए जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, डीसी ने भी मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने सुबह व शाम के समय मतदान केंद्रों का पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया। दादरी, बाढड़ा व बौंदकलां के तहत आने वाले गांवों में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने पहले ही प्रत्येक बूथ पर छह जवान तैनात कर रखे थे।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने पेट्रोलिंग के माध्यम से भी केंद्रों का निरीक्षण किया। क्रिटिकल बूथों पर विशेष नजर रखी गई और वहां अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई। एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed