फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   So far 43 students have returned from Ukraine, waiting for the return of five families

यूक्रेन से अब तक 43 छात्र-छात्राएं कर चुके धर वापसी, पांच के लौटने का परिजनों को इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
So far 43 students have returned from Ukraine, waiting for the return of five families
चरखी दादरी। जिले के 43 विद्यार्थी अब तक यूक्रेन से वापस भारत लौट चुके हैं। जिला प्रशासन और परिजनों को अभी पांच और विद्यार्थियों के वापस आने का इंतजार है। नगराधीश नरेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपायुक्त प्रदीप गोदारा की रहनुमाई में घर वापसी की यह मुहिम चलाई जा रही है। उपायुक्त की कोशिश है कि जिले का हर एक बच्चा सकुशल अपने माता-पिता के पास पहुंच जाए। उन्होंने बताया कि शनिवार को दादरी शहर की अपूर्वी, निशा व निशांत भी घर वापस आ चुके हैं। अब गांव समसपुर की साक्षी, नीरज, मोहनीश वत्स, गांव बिरही का प्रीतम व कादमा की अनीशा रह गए हैं। इनमें अनीशा तो यूक्रेन के सुमी टाऊन में रूस बॉर्डर के नजदीक है और बाकी चार यूक्रेन की सीमा पार कर हंगरी में हैं और दिल्ली की फ्लाइट आने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रूस अपनी यूक्रेन के साथ लगतीं सीमाएं आम नागरिकों के प्रवेश के लिए खोलने जा रहा है, जिससे अनीशा की वापसी की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगराधीश नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन सभी परिवारों से निरंतर संपर्क बनाए हुए है और हर तरह का पत्र व्यवहार बच्चों की घर वापसी के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय व विदेश मंत्रालय के साथ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दादरी जिला से 48 छात्र-छात्राएं यूक्रेन पढ़ाई के लिए गए हुए थे, जिनमें से 43 की घर वापसी हो चुकी है। बाकी बचे पांच की वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed