फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife shot dead on suspicion of love affair in gurugram

प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या, भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव थी मुनेश

Sun, 09 Feb 2020 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Wife shot dead on suspicion of love affair in gurugram
भाजपा नेत्री मुनेश - फोटो : CharkhiDadri

गुरुग्राम के सेक्टर-93 में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सचिव मनेश गोदारा की उसके ही पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका मनेश गोदारा का दादरी से भी जुड़ाव रहा है। उनका एक मकान चंपापुरी क्षेत्र में है, जबकि पिछले करीब डेढ़ साल से वह अपने पति के साथ गुरुग्राम में ही रहती थीं। मनेश करीब छह साल पहले भाजपा में शामिल हुई थीं। उन्होंने दादरी शहर के वार्ड एक से पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। करीब छह माह पहले ही भाजपा ने उन्हें किसान मोर्चा प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी। भाजपा नेत्री की हत्या की चर्चा रविवार को दिनभर सुर्खियां बनी रहीं।

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के अनुसार 37 वर्षीय मनेश गोदारा ने 2014 में भाजपा ज्वाइन की थी। मनेश ने बारहवीं के बाद आईटीआई कर रखी थी। शुरुआत में भाजपा ने उन्हें दादरी महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नियुक्त किया था। इसके बाद उन्हें महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी सतीश महाराणा ने बताया कि करीब छह माह पहले ही उन्हें किसान मोर्चा प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी संगठन ने सौंपी थी।
विज्ञापन


मृतका मनेश गोदारा ने मई 2016 में शहरी एवं स्थानीय निकाय का चुनाव भी लड़ा था। मनेश गोदारा ने वार्ड-एक से नामांकन किया था। उस समय त्रिकोणीय मुकाबला था और चुनाव में जीत मौजूदा पार्षद सुमन लांबा को मिली थी। मनेश गोदारा दूसरे नंबर पर रही थीं। सुमन को 850 वोट मिले थे, जबकि मनेश को 505 वोट प्राप्त हुए थे। तीसरी प्रत्याशी रजनी देवी को 250 मत प्राप्त हुए थे। सुमन को मनेश से 345 मत अधिक मिले थे, वो और वार्ड-एक से पार्षद चुनी गई थीं। भाजपा नेत्री की हत्या के आरोप उसके पति पर ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले हो गए थे दादरी से गुरुग्राम शिफ्ट
जानकारी के अनुसार मनेश का पति सेना से रिटायर्ड है। उन्होंने शहर की चंपापुरी कॉलोनी में मकान बना रखा था। करीब डेढ़ साल पहले वह यहीं रहती थीं, जबकि इसके बाद वो गुरुग्राम सेक्टर-93 में शिफ्ट हो गए। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले मनेश अपने पति और बच्चों के साथ गुरुग्राम चली गई थीं।

आईटीआई पास थी मनेश
मनेश गोदारा 12वीं पास थी। सूत्रों के अनुसार बारहवीं पास करने के बाद उन्होंने कापा ट्रेड से आईटीआई की थी। वह कहीं जॉब नहीं करती थी, लेकिन संगठन की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेती थी। मृतका के एक बेटा और एक बेटी दो बच्चे हैं।


मौत के दिन सुबह डाली थी दिल्ली चुनाव को लेकर फेसबुक पर पोस्ट
मनेश गोदारा की हत्या शनिवार रात हुई थी। उन्हें गोली मारी गई। मनेश ने आठ फरवरी को सुबह आठ बजकर नौ मिनट पर अपने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी। इसमें उन्होंने दिल्ली की जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने लिखा कि दिल्ली की जनता से अपील....आज दिल्ली की जनता का एक-एक वोट बहुत कीमती है। अपनी वोट का प्रयोग जरूर करें। पहले वोट करें फिर जलपान लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed