फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   siver system blocked

खजांची मोहल्ले में सीवर सिस्टम ठप, खफा लोगों ने की नारेबाजी

Fri, 20 Sep 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
siver system blocked
खजांची मोहल्ला में सीवर सिस्टम ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। समस्या का समाधान न होने से खफा लोगों ने शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के खीलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि विभाग उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संजीदा नहीं है। वो कई दफा सीवर ओवरफ्लो की समस्या से अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो के चलते खजांची मोहल्ले की गलियों में दूषित पानी भरा हुआ है और लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। लोगों ने बताया कि सीवर लाइन टूटने के कारण दूषित पानी घरों के सामने भर जाता है लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वार्ड-16 निवासी प्रीतम, अंकित, ज्ञान, शिव कुमार, निरज, कृष्ण, बिमला, मुन्नी, निर्मला, सुशीला, पिंकी, मधू और रामकली देवी ने बताया कि उनके वार्ड में सीवरज व्यवस्था ठप होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने बताया कि पिछले करीब एक माह से वार्ड के हालात विकट बने हुए हैं लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गली और घरों में दूषित पानी भरने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है जिससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। लोगों ने कहा कि क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को विभाग ने अब तक दुरुस्त नहीं करवाया है। सीवर का दूषित पानी लोगों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

लोग बोले: इस माहौल में रहना हुआ मुश्किल
जन स्वास्थ्य विभाग ने क्षतिग्रस्त सीवर लाइन ठीक नहीं करवाई है और पेयजल सप्लाई में सीवर का पानी मिक्स होकर आ रहा है। विभाग समस्या के समाधान के लिए गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयभगवान
- सीवर लाइनें ओवरफ्लो कर रही हैं और इसके चलते गलियों में घरों के सामने दूषित पानी भरा हुआ है। दूषित पानी भरने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है और इस माहौल में रहना मुश्किल है।
ओमप्रकाश
- लाइन का दूषित पानी ओवरफ्लो होकर गली में भरा है। लोग समस्या से बेहद परेशान हैं। गली से दुपहिया वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। समाधान नहीं होने से लोगों में रोष है।
राजकुमार
- इस समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से व उपायुक्त से भी मिल चुके हैं लेकिन अब तक हालात जस के तस बने हुए हैं। विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है ।

सोनू
खजांची मोहल्ले में गली के बीच सीवर लाइन दबी है और लाइप क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मैंने दे दी थी। सीवर ओवरफ्लो होने के चलते लोग परेशान हैं।
बबलू श्योराण, वाइस चेयरमैन, नगर परिषद
वार्ड 16 में सीवर लाइन टूटने की शिकायत हमें मिली है। गली निर्माण के दौरान सड़क उखाड़ते समय सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा।
मनोज रोहिल्ला, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed