Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   single used plastic used

Charkhi Dadri News: बाजारों में धड़ल्ले से किया जा रहा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल

Thu, 30 Oct 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 30 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
single used plastic used
दादरी के बाजार में पॉलीथिन में सामान लेकर जाती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद दादरी शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाजारों में अब भी प्लास्टिक की थैलियां खुलेआम बिक रही हैं। दुकानदार भी बिना किसी भय के इनका उपयोग कर रहे हैं। नगर परिषद की ओर से समय-समय पर अभियान चलाए जाने के दावे तो किए जाते हैं लेकिन जमीन पर इन प्रयासों का असर नजर नहीं आ रहा है।

नगर परिषद दादरी ने पिछले चार महीनों में पॉलिथीन से संबंधित केवल 68 चालान काटते हुए एक लाख 62 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इनमें से अक्तूबर माह में केवल 9 चालान ही किए गए हैं। जो इस बात के संकेत हैं कि नगर परिषद की कार्रवाई सख्त होने के बजाय ढीली पड़ती जा रही है। इसके कारण शहर के मुख्य बाजारों से लेकर मोहल्लों तक दुकानदारों ने फिर निर्धारित से कम मानकों वाली प्लास्टिक थैलियों का प्रयोग शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed