{"_id":"6ad26e5630a7f855a90fde8c","slug":"shopkeepers-facing-difficulties-due-to-waterlogging-on-jui-road-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-161761-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जुई रोड पर जलभराव होने से दुकानदारों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जुई रोड पर जलभराव होने से दुकानदारों को हो रही परेशानी
Sat, 17 Oct 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा कस्बे में जुई रोड पर बना जलभराव।
बाढड़ा। बारिश से जुई रोड पर जलभराव होने से आम लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। कई दुकानों में भी पानी घुस गया।
व्यापारी मोती राम जांगड़ा, गोपीराम, रामचंद्र नंबरदार ने कहा कि दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों में नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। जलभराव के कारण सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। दुकानदारों की मांग है कि संबंधित विभाग समस्या का स्थायी समाधान करवाए ताकि बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा न हो और दुकानों में पानी घुसने की स्थिति पैदा न हो।
इन लोगों का कहना है कि समय रहते जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके। सरपंच सरोजना का कहना है कि पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण कर दूसरी जगह निकालना अभी संभव नहीं है। जल्द ही ही समाधान हो जाएगा।