{"_id":"6ad25985e407a2f50f0a4b67","slug":"a-young-man-returning-from-the-fields-had-his-path-blocked-and-was-attacked-with-an-axe-sustaining-injuries-in-three-places-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-161775-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खेत से लौट रहे युवक का रास्ता रोक कुल्हाड़ी से किया हमला, तीन जगह चोटें आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खेत से लौट रहे युवक का रास्ता रोक कुल्हाड़ी से किया हमला, तीन जगह चोटें आईं
Fri, 16 Oct 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बादल में खेत में पानी संभालने गए युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कालिया उर्फ मुकेश ने बिना किसी बात के पहले गाली-गलौज की और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक के दाहिने पैर, कमर और पैरों पर चोटें आई हैं। झोझू कलां थाना पुलिस ने घायल अमित कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बादल निवासी अमित कुमार ने बताया कि 15 अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे वह अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल लेकर खेत में पानी संभालने गया था। इस दौरान वह जोहड़ की पाल पर बैठा था। वहां गांव के भूपेंद्र, सोनू और कालिया उर्फ मुकेश भी मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान कालिया उर्फ मुकेश बिना किसी वजह के उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी यह कहकर चला गया कि वह अभी वापस आएगा और उसे वहीं मिलने की धमकी दी।
घायल ने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसके चचेरे भाई विनोद कुमार और संदीप उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झोझू कलां लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने उसे नागरिक अस्पताल दादरी रेफर कर दिया।