फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Apply by October 21 for 49 trainee posts in Roadways

Charkhi Dadri News: रोडवेज में 49 प्रशिक्षु पदों के लिए 21 अक्तूबर तक करें आवेदन

Fri, 16 Oct 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 16 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Apply by October 21 for 49 trainee posts in Roadways
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य परिवहन डिपो में प्रशिक्षु के 49 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आईटीआई पास उम्मीदवार प्रशिक्षुता पोर्टल पर 21 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि भर्ती में डीजल मैकेनिक के 11, मोटर मैकेनिक के 11, फीटर 8, वेल्डर 4, कोपा एक, पेंटर दो, कारपेंटर के 3, टर्नर का एक, विद्युतकार के 6, सिलाई प्रौद्योगिकी का एक और पोशाक निर्माण का एक पद शामिल हैं। आवेदन करने उपरांत अभ्यर्थी को 16 से 23 अक्तूबर तक संबंधित दस्तावेज कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन

महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि 21 अक्तूबर के बाद किए गए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों को पोर्टल पर अपना वैध ई-मेल, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और आईटीआई प्रमाण-पत्र संख्या सही दर्ज करने की सलाह दी है ताकि सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed