फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth arrested in Dohki with 9.67 grams of heroin

Charkhi Dadri News: डोहकी में 9.67 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 16 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested in Dohki with 9.67 grams of heroin
फोटो 14: पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी। विज्ञप्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ दादरी ने डोहकी-कितलाना रोड से एक युवक को 9.67 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बरसाना निवासी उमेद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि वीरवार को एएसआई राजपाल के नेतृत्व में सीआईए टीम बस अड्डा डोहकी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बरसाना निवासी उमेद सिंह नशीले पदार्थों की तस्करी करता है और कितलाना की तरफ से पैदल डोहकी आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम कितलाना रोड पर पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रहे एक युवक ने पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी एवं नायब तहसीलदार भीम सिंह की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान उसकी जेब में रखी पॉलीथिन से 9.67 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को सील कर कब्जे में ले लिया और आरोपी के खिलाफ थाना सदर चरखी दादरी में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. के मार्गदर्शन में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि नशीले पदार्थ की आपूर्ति और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed