{"_id":"6873fa94f6e4bfe51404fb04","slug":"shiv-mahapuran-katha-organized-in-hariom-ashram-premises-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-140568-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव का नाम लेने से ही मनुष्य को हो जाती है मोक्ष की प्राप्ति : हितशरण विष्णु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शिव का नाम लेने से ही मनुष्य को हो जाती है मोक्ष की प्राप्ति : हितशरण विष्णु
Sun, 13 Jul 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के हरिओम आश्रम परिसर में आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान निकाली गई झांकी और मौजूद श
चरखी दादरी। शहर के घिकाड़ा रोड स्थित हरिओम आश्रम परिसर में शिव महापुराण कथा आयोजित की गई। धार्मिक आयोजन में घिकाड़ा रोड सहित समीपवर्ती कॉलोनियों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बतौर मुख्य यज्ञमान फैम जिलाध्यक्ष जयभगवान मस्ताना ने सहपरिवार पूजा की। आयोजन के दौरान झांकियां भी निकाली गईं। कथावाचक हितशरण विष्णु महाराज ने कहा कि भगवान भोलेनाथ देवों के देव हैं और सब पर कृपा बनाए रखते हैं। शिव एक ऐसे भगवान हैं जो कि व्यक्ति के हर दुख को हर लेते हैं। उनका नाम लेने से ही मनुष्य मोक्ष प्राप्त कर जाता है।
हितशरण विष्णु ने कहा कि भगवान शिव एक ऐसे देव हैं, जिन्होंने संसार के उद्धार के लिए विष को भी अपने कंठ में धारण कर लिया था। भगवान शिव के अनेक रूप हैं और उनके अनेक नाम से जाना जाता है। शिवलिंग के रूप में उनकी पूजा की जाती है। हमें सदैव भगवान शिव के मंत्र ओम नमः शिवाय का जाप करते रहना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से मोक्ष, मन को शांति आदि का लाभ प्राप्त होता है।
आयोजन में सुशीला शर्मा, कृष्णा शर्मा, माया शर्मा, सीमा शर्मा, धर्मा देवी, सुनीता शर्मा, उर्मिला शर्मा, बाला शर्मा, बिमला, सुलोचना, प्रकाश व पार्षद रचना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
संत कंवर साहिब महाराज 19 को बरवाला में करेंगे सत्संग
चरखी दादरी। राधा स्वामी दिनोद के परम संत कंवर साहिब महाराज 19 जुलाई को बरवाला के राधा स्वामी आश्रम में संगत को प्रवचन देंगे। यह जानकारी राधा स्वामी सत्संग दिनोद के सेवादार संदीप खरकिया ने प्रेस को जारी बयान में दी। उन्होंने बताया कि बरवाला के हांसी रोड स्थित आश्रम में सत्संग के दौरान भंडारे का आयोजन भी होगा। सत्संग में हजारों की संख्या में संगत भाग लेगी।