फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sewerage system failed, shopkeeper stalled, jammed for 70 minutes then team reached to open blockage

दुकानों के सामने दूषित पानी भरने से खफा व्यापारियों ने मुख्य बाजार में 70 मिनट तक लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 09:26 PM IST
विज्ञापन
Sewerage system failed, shopkeeper stalled, jammed for 70 minutes then team reached to open blockage
चरखी दादरी। शहर के काठमंडी क्षेत्र में ठप सीवर व्यवस्था का दंश झेल रहे व्यापारियों का सब्र सोमवार सुबह जवाब दे गया। समस्या के समाधान के लिए व्यापारियों ने मुख्य बाजार में लाला लाजपत राय चौक से सैनीपुरा की तरफ जाने वाली सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और व्यापारियों को समझाया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि दुकानों के आगे दूषित पानी भरने से दुकानदारी ठप हो चुकी है। वहीं बीमारी फैलने का डर सताता है। बाद में अधिकारियों के समाधान के आश्वासन पर व्यापारियों ने 70 मिनट बाद रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन

काठमंडी क्षेत्र में पिछले दस दिनों से सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है। इसके चलते बाजार की मुख्य सड़क पर दुकानों के सामने दूषित पानी भरा है। स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों के कई दफा समाधान की गुहार लगा चुके लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। काठमंडी के दुकानदार सोमवार सुबह लामबंद हुए और साढ़े 11 बजे काठमंडी रोड अवरोधक डालकर जाम कर दिया। करीब 30 मिनट बाद दोपहर 12 बजे पुलिस टीम जाम स्थल पर पहुंची। पुलिस कर्मचारियों ने काठमंडी के व्यापारियों से जाम लगाने का कारण पूछा। काठमंडी प्रधान राजकुमार समेत निवर्तमान पार्षद बख्शी सैनी, जयभगवान, बिल्लू, रमेश, बिजेंद्र, आनंद, संजय, राज, सत्यनारायण, महेश व पुरुषोत्तम ने अपनी समस्या से अवगत कराया। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलाने और इसके बाद जाम खोलने की बात कही। अधिकारियों ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे समस्या के समाधान के लिए एक टीम मौके पर भेजी। इस टीम के समस्या के समाधान की कवायद शुरू करते ही व्यापारियों ने दोपहर 12:40 पर जाम खोल दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों के तेवर देख टैंकर से करवाई पानी की निकासी
जाम स्थल पर पहुंची टीम ने व्यापारियों के तेवर देखते हुए तुरंत प्रभाव से काठमंडी रोड पर भरे दूषित पानी की निकासी की कवायद शुरू कर दी। सड़क पर भरे पानी की विभागीय टीम ने टैंकर से निकासी की। दुकानदारों ने टीम के समक्ष समस्या के स्थायी समाधान की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 फीसदी शहर में बनी है समस्या
सीवर समस्या का सामना अकेले काठमंडी के लोग नहीं कर रहे हैं, बल्कि शहर के 70 फीसदी क्षेत्र में यह समस्या बनी है। शहर की मुख्य सीवर लाइनें ब्लॉक होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही और मैनहोल बैक मार रहे हैं। शहर के प्रत्येक वार्ड में इस समस्या सीवर मैनहोल ओवरफ्लो करने की समस्या बनी हुई है, जिससे लोग परेशान हैं।

हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर काठमंडी क्षेत्र में बनी जलभराव की समस्या का समाधान कर दिया है। सीवर सुधारीकरण के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं और हमारी टीमें शहर में नियमित ब्लॉकेज खोल रही हैं।
- जगदीशचंद्र, जनस्वास्थ्य विभाग, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed